{"_id":"58c303644f1c1b3f63dc428c","slug":"wire-will-be-drawn-in-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने खिचेंगे धनियावली में तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले महीने खिचेंगे धनियावली में तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 11 Mar 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव धनियावली में अब अप्रैल माह से विद्युत लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। अमर उजाला द्वारा ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद अफसरों ने मामले पर संज्ञान लिया है। गांव में विद्युत पोल आ चुके हैं। यहां के उपभोक्ता बिना विद्युत लाइन के ही कई दशकों से बिल दे रहे है।
तहसील मुख्यालय से सटा बिना विद्युत सप्लाई वाला गांव धनियावली सरकार के विकास के दावों को आइना दिखा रहा है। बुगरासी फीडर के गांव धनियावली में आजादी से आज तक लाइट की व्यवस्था ही नहीं की गई है। 1970 में उपभोक्ताओं ने विद्युत कनेक्शन लिए थे लेकिन गांव में एलटी लाइन नहीं होने के कारण उपभोक्ता बिना बिजली के भी बिल देते रहे हैं।
गांव धनियावली जाट बाहुल्य गांव है। इस गांव के काफी नौजवान फौज में हैं। देश में अलग-अलग सीमाओं पर तैनात जवान देश की सुरक्षा में लगे हैं। वहीं उनके परिजन बिना लाइट में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण वैकल्पिक व्यवस्था कर सोलर लाइट से अपनी समस्या दूर कर रहे थे। इस गांव की लाइट की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
इसके बाद पावर कारपोरेशन के अधिकारी कुंभकर्णी नींद से जागे हैं। गांव में विद्युत पोल आ चुके हैं। अप्रैल माह से गांव में एलटी लाइन बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इससे ग्रामीणों में हर्ष है।