फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   winter

Bulandshahar News: ठंड ने तोड़ा आठ साल का रिकॉर्ड, तीन डिग्री पहुंचा तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
winter
ठंड ने तोड़ा आठ साल का रिकॉर्ड, तीन डिग्री पहुंचा तापमान
विज्ञापन

बुलंदशहर। ठंड ने पिछले आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले 2015 में पांच जनवरी को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। रात में पाला तो सुबह से ही शीतलहर जारी रही। सूर्यदेव के भी पूरे दिन दर्शन नहीं हुए।
बुधवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शाम होते ही फिर से कोहरा शुरू हो गया था। रात में पाला भी पड़ा। बृहस्पतिवार को सुबह से ही गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोगों को पूरे दिन राहत नहीं मिल सकी। लगातार तापमान में आ रही गिरावट से किसानों की भी परेशानी बढ़ती जा रही है। अगर आगे भी पाला पड़ा तो आलू में झुलसा रोग शुरू हो सकता है। सरसों, मटर समेत सब्जी की अन्य फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि सर्दी अभी और बढ़ेगी। फिलहाल राहत मिलने की संभावना बहुत कम है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा और आर्द्रता 96 फीसदी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

पांच जनवरी के तापमान पर एक नजर
तारीख व वर्ष - न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान
05 जनवरी 2015 - 3.5 - 16
- 05 जनवरी 2016 - 6.1 - 19
- 05 जनवरी 2017 - 5.5 - 18
- 05 जनवरी 2018 - 6.8 - 19
- 05 जनवरी 2019 - 7.1 - 21
- 05 जनवरी 2020 - 8.1 - 18
- 05 जनवरी 2021- 7.5 - 19
- 05 जनवरी 2022 - 10 - 18
आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
बुलंदशहर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम सीपी सिंह ने जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों का भी 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। माध्यमिक व बेसिक स्कूलों में पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है। जिले में 3967 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, इनमें 60 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed