{"_id":"5884fc3c4f1c1bfa7af0074f","slug":"will-voters-aware-police-feats","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतब दिखाकर पुलिस करेगी मतदाताओं को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतब दिखाकर पुलिस करेगी मतदाताओं को जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मतदाता जागरुकता के लिए पुलिस के जवान सड़कों पर करतब दिखाएंगे। इतना ही नहीं युवाओं के हाथ में मशाल मतदाता जागरुकता की अलख जगाएगी। मतदाता जागरुकता के स्पेशल कैंपेन के तहत 23 जनवरी को 2561 मतदाता बूथों पर वोटर्स को जागरुक करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
जनपद की सभी महिला अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में उतरकर अभियान को सफल बनाने में मदद करेंगी। महिला कर्मी और अधिकारी डोर टू डोर पहुंचकर महिला मतदाताओं को जागरूक करेंगे। 25 फरवरी को वोटर्स-डे पर निकुंज झंडा फहराकर अपना रिकार्ड तोड़ेंगे। निकुंज के नाम अधिक देर तक झंडा फहराने का रिकार्ड है।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज के मैदान में विशाल भारत का नक्शा बनाकर वोटर्स को वोट के लिए प्रेरित किया जाएगा। चुनाव आयोग से जारी मैप भी कॉलेज में मैदान की शोभा बढ़ाएंगे। 4 फरवरी को पुलिस के जवान हर एक तहसील क्षेत्र में बाइक से करतब दिखाकर मतदाताओं को जागरुक करेंगे।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में एक छोर से दूसरे छोर तक मशाल दौड़ होगी। जिला मुख्यालय से मशाल दौड़ को हरी झंडी दिखाई जाएगी। अगले प्वाइंट पर मशाल दूसरे व्यक्ति को दी जाएगी। दूसरा व्यक्ति, तीसरे व्यक्ति को मशाल देकर आगे बढ़ाएगा। इस प्रकार मशाल जनपद के एक छोर से अंतिम छोर तक पहुंचेगी।
रैली निकालकर जगाएंगे मतदान की अलख
विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को है इसके चलते स्वीप कार्यक्रमों के तहत शिक्षण संस्थानों में रैलियां निकाली जाएंगी। सीडीओ जसजीत कौर ने बताया कि लोगा को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 23 जनवरी को राजेबाबू पार्क-कालाआम से रैली निकाली जाएगी।
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएवी इंटर कॉलेज में खेल, रस्साकसी और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताओं के अलावा मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इस दौरान रंगोली के माध्यम से भारत का मानचित्र भी बनाया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रत्येक ब्लॉक खंड में स्टॉल लगाकर भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इसकी जिम्मेदारी के लिए एबीएसए केएल वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है और जिला व्यायाम शिक्षक पंकज यादव सहयोग करेंगे। सोमवार को निकलने वाली रैली की सभी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
छात्राओं ने लागों को किया मतदान के प्रति प्रेरित
एकेपी पीजी कॉलेज की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत व्रज विहार कॉलोनी में शिविर लगाया गया। शिविर में हिस्सा लेने वाली छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर घर-घर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
इसके अलावा श्रमदान और पौधरोपण किया गया। व्रजविहार कॉलोनी में आयोजित एक दिवसीय एनएसएस शिविर में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास विषय पर परिचर्चा की गई। महाविद्यालय की प्राचार्या शशिप्रभा त्यागी ने मतदान का महत्व बताते हुए देश और समाज के लिए हितकर बताया।
कार्यक्रम अधिकारी अनामिका के नेतृत्व में छात्राओं ने घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया और मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं को सुना। उधर गुलावठी के डीएनपीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने रविवार को नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
रैली में कॉलेज के प्राचार्य डॉ.वीके शर्मा, डॉ.देवकीनंदन शर्मा, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र कुमार के अलावा कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इससे पूर्व बड़ा महादेव मंदिर परिसर में एनएसएस के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। जिसमें स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की तथा मतदाताओं को जागरूक किया।