फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Will the BJP candidate from Union Branch

संघ की शाखा से निकलेंगे बीजेपी के उम्मीदवार

Thu, 31 Mar 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 31 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Will the BJP candidate from Union Branch
bjp logo

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की दिली मंशा अब केंद्र के बाद देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में भी कमल खिलाना है। यूपी में भाजपा, हर हाल में भाजपा की रणनीति के तहत विधानसभा चुनाव में वेस्ट यूपी के जिताऊ नामों की खोज शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ख्याल रखा जा रहा है कि दावेदारों की तलाश के लिए सामाजिक प्रबंधन, विचारधारा, व्यक्तिगत छवि और काडर को प्राथमिकता दी जाए। एक तरह से संघ की शाखा से भाजपा इस बार अपने विधायक निकालना चाहती है।  
विज्ञापन



वेस्ट यूपी को भाजपा मजबूत गढ़ मानती है। मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनुपर, गौतमबुद्धनगर, शामली, बागपत पर पार्टी की खास नजर हैं। दरअसल, यहां से हाल ही में भाजपा के सांसद भी जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर को भाजपा का ज्यादा मजबूत किला माना है, लेकिन कुछ वक्त से लगातार यहां पकड़ ढीली होती गई। नतीजा 2012 के चुनाव में बुलंदशहर लोकसभा की पांच में से एक भी विधानसभा सीट पर कमल नहीं खिला था। गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली जिले की दो में से एक विधानसभा सीट सिंकदराबाद पर भाजपा गिनती के वोट से जीती थी।

तब बुलंदशहर लोकसभा पर सपा और गौतबुद्धनगर-खुर्जा लोकसभा पर सांसद भी बसपा के थे। वक्त ने करवट बदली और 2015 में मोदी लहर में बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर दोनों सीट से भाजपा जीती।


भाजपा उसी जीत की कड़ी का बरकरार रखना चाहती है। पार्टी की मंशा है कि बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र की पांचों और जिले की सातों विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed