फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Will the Bank Letter Days Open three, these were cash Gate Afternoon Cain

तीन दिन बाद खुलेंगे बैंक, दोपहर में मिल सकता है कैश

Mon, 12 Dec 2016 11:12 PM IST
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Will the Bank Letter Days Open three, these were cash Gate Afternoon Cain
एसबीआई की शाखा पर कैश लेने के लिए उमड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

तीन दिन बाद बैंक खुलेंगे, लेकिन सुबह में लोगों को रुपया नहीं मिलेगा। लीड बैंक समेत अधिकांश बैंक बिना कैश के ही खुलेंगे। तीन दिन की छुट्टी के बाद भी लोगों को मंगलवार को राहत नहीं मिलेगी। ऐसे में बैंकों पर भीड़ उमड़ने के साथ ही मारामारी मच सकती है। लोगों को कुछ बैंकों में दोपहर बाद ही कैश मिल सकता है।

विज्ञापन


शुक्रवार के बाद बैंक अब मंगलवार को खुलेंगे। बैंकों के खुलने का फायदा लोगों को नहीं मिलेगा। लीड बैंक पीएनबी के पास शुक्रवार से ही कैश नहीं है। इसके अलावा अन्य बैंकों के पास भी कैश खत्म हो चुका है। सिर्फ एसबीआई, इलाहाबाद और निजी बैंकों की कुछ शाखाओं के पास ही कैश मौजूद है।
विज्ञापन


लोग बड़ी संख्या में कैश निकालने के लिए बैंकों पर पहुंचेंगे, बैंकों में कैश नहीं होने से उन्हें मायूसी हाथ लगेगी। लीड बैंक पंजाब नेशनल बैंक के पास तो चिल्लर तक मौजूद नहीं है। बैंक अफसरों को उम्मीद थी कि सोमवार रात तक कैश चेस्ट में आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बैंक अफसर उम्मीद लगा रहे हैं कि शायद मंगलवार को दोपहर तक  कैश आ जाए,  लेकिन इसकी उम्मीद बहुत कम हैं। तीन दिन बाद बैंक खुलने से बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में यदि कैश न मिला तो मारामारी मच सकती है। इसको देखते हुए सभी बैंक शाखाओं पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहने के निर्देश एसएसपी सोनिया सिंह ने दिए हैं।


अभी नहीं मिला कैश : एलडीएम
लीड बैंक मैनेजर सतपाल मेहता का कहना है कि जिले की किसी भी पीएनबी शाखा में कैश नहीं है। उम्मीद थी कि सोमवार को कैश चेस्ट में पहुंच जाएगा, लेकिन मायूसी हाथ लगी। तीन दिन बाद बैंक खुलेंगे, ऐसे में दोपहर बाद तक कैश पहुंच सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed