{"_id":"67bf4c486f42fed8350e04d3","slug":"will-raise-issue-in-assembly-lok-sabha-to-provide-justice-to-victims-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-130141-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए विधानसभा, लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए विधानसभा, लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा
विज्ञापन
गांव धमरावली में सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों से पूछताछ करता हुआ। स्त्रोत - संगठन
बुलंदशहर। गांव धमरावली में 20 फरवरी को अनुसूचित वर्ग पक्ष और प्रधान (ठाकुर) पक्ष के लोगों के बीच हुए बवाल मामले में बुधवार को सपा का आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित अनुसूचित वर्ग के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस-प्रशासन पर अनुसूचित वर्ग की सुनवाई न करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को विधानसभा और लोकसभा में उठाने की बात सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने कही। कहा कि 15 दिन में न्याय नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे।
गांव धमरावली बवाल मामले को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संज्ञान लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को पीड़ितों से मिलने भेजा। प्रतिनिधि मंडल ने धमरावली गांव पहुंचकर अनुसूचित जाति के लोगों से जानकारी एकत्र की, अब इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजेंगे। सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने कहा कि पीड़ित परिवार एवं अनुसूचित जाति के लोगों से पूछताछ की गई।
पूछताछ में सामने आया कि 20 फरवरी से पूर्व 16 फरवरी को भी विरोध हुआ था। इसमें पुलिस की लापरवाही की। अब 20 फरवरी मामले में एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन थाना प्रभारी ने पांच लोगों को 151 में जेल भेजा, जिनके नाम मुकदमे में शामिल भी नहीं थे। मामले में पुलिस-प्रशासन के उच्च अफसरों से वार्ता का प्रयास किया तो उनके सीयूजी नंबर मिले नहीं। एसडीएम बार-बार समय देते रहे, लेकिन मौके पर नहीं पहुंचे। यह घटना अलोकतांत्रिक है और समाजवादी पार्टी इसकी निंदा करती है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
इसकी रिपोर्ट सपा जिलाध्यक्ष बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजेंगे। वहां से इस मुद्दे को विधानसभा और लोकसभा में उठाया जाएगा। पुलिस-प्रशासन को 15 दिन का समय दिया गया है। इस बीच कार्रवाई नहीं होती है तो 15 दिन बाद फिर प्रतिनिधिमंडल आकर सांविधानिक तरीके से न्याय दिलाने का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली, पूर्व विधायक महेंद्र वाल्मीकि, हाजी अख्तर, योगेश वर्मा, फिरे सिंह प्रजापति, कुलदीप प्रधान, जाकिर उर्फ बबलू, रामकुमार यादव के अलावा सपा जिला महासचिव विजय कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।