फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Will not get electricity today, get plenty of water

आज-कल नहीं जाएगी बिजली, मिलेगा भरपूर पानी

Mon, 13 Mar 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 13 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Will not get electricity today, get plenty of water
‌बिजली तार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

होली के त्योहार के मद्देनजर जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी।  ऊर्जा सचिव की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि 14 मार्च की रात 12 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। सिर्फआपात स्थिति में कटौती की जाएगी। वहीं रंगों के त्योहार की वजह से नगर पालिकाएं घरों में अतिरिक्त पानी देंगी।

पानी की सप्लाई तीन शिफ्ट में सुबह-शाम और दोपहर में होगी। ऊर्जा सचिव की ओर से बिजली अफसरों को आदेश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि होली के त्योहार पर 14 मार्च की रात 12 बजे तक बिजली कटौती नहीं की जाएगी। सिर्फ आपातकाल के दौरान ही बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता राजेश सिंह ने बताया कि मतगणना के बाद होली के पर्व के मद्देनजर निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। ऊर्जा सचिव के आदेश के बाद सभी एक्सईएन और एसडीओ को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सिर्फ इमरजेंसी के दौरान ही बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रंग और पानी के त्योहार पर नगर पालिकाएं घरों में अतिरिक्त पानी की सप्लाई देंगी। यह पानी सुबह और शाम की शिफ्ट के अलावा दोपहर की शिफ्ट में 12 से 2 बजे के बीच दिया जाएगा। ऐसा होली पर पानी की अतिरिक्त जरूरत के चलते किया जाएगा। इससे लोगों को रंग खेलने और उसे छुड़ाने में दिक्कत नहीं जाएगी।

रंगो के त्योहार
होली में पानी की जरूरत होती है। इसलिए लोगाें की आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त पानी की सप्लाई देने के निर्देश दिए गए हैं। यह पानी दिन में तीनों शिफ्ट में दिया जाएगा। - एके सिंह, ईओ, नगर पालिका

होली पर छतारी क्षेत्र की बिजली गुल
होली पर भी छतारी कस्बा सहित क्षेत्र के कई गांवों की बिजली गुल रही। पिछले तीन दिनों से बिजली न आने के कारण लोग परेशान हैं। शिकायत के बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं हुई। छतारी और गांव बान, सहार, बैरमनगर, धौरऊ, पंड्रवल, चौढेरा, बदरखा, कीरतपुर, बीकूपुर, समसपुर आदि गांवों की बिजली शुक्रवार से ही गुल है।


बताया जा रहा है तेज हवाओं के साथ आई बारिश के दौरान तारों में फाल्ट होने से समस्या हुई है। क्षेत्र के लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यह हाल तब है जब शासन ने होली में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं।

जेई धनंजय सिंह पटेल ने बताया कि हाईटेंशन विद्युत लाइन का पोल टूटने से समस्या हुई है। काम चल रहा है, जल्द ही उसे ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed