फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Will freedom of Balochistan Baloch panchayat

बलूचिस्तान की आजादी के लिए बलूच करेंगे पंचायत

Sun, 11 Sep 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 11 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Will freedom of Balochistan Baloch panchayat
पीएम नरेंद्र मोदी

बलूचिस्तान में चल रहे आजादी के आंदोलन को समर्थन देने के लिए  जिले के बलूच पंचायत करेंगे। बकरीद के बाद होनेवाली इस पंचायत में छह गांवों के बलूच शामिल होंगे।  पाकिस्तान में बलूचों के साथ हो रहे जुल्म को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने के  लिए इन गांवों के लोग प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से भी मिलेंगे ।

विज्ञापन


जिल के  छह गांव बलूच बाहुल्य हैं।  तीन गांवों में प्रधान बलूच समुदाय से हैं। चंदेरू गांव की प्रधान शबाना ने बताया कि शाहनगर, चंदेरू, ताजपुर, गिरोरा, महमदपुर और अगौता में बलूचों की खासा तादाद है। चंदेरू समेत ताजपुर और महमदपुर में बलूच प्रधान हैं।
विज्ञापन


निर्णय लिया गया है कि बलूचिस्तान के मसले पर बलूच समुदाय एकजुट होकर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुजारिश करेगा कि भारत बलूचिस्तान के बाशिंदों के दर्द को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करें और पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के बीच बेनकाब करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूच  प्रधान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  से भी गुजारिश करेंगे कि वह भी बलूचों पर हो रहे अत्याचार को सारी दुनिया के सामने लाएं। बकरीद के बाद इस मामले को लेकर बलूच समुदाय पंचायत भी करेगा।
चंदेरू के बलूच प्रधान शबाना, ताजपुर के सलीम और महमदपुर के प्रधान शाहजफर डीएम को ज्ञापन भी सौंपेंगे शबाना ने बताया कि पाकिस्तान में बलूचिस्तान के बाशिंदों पर पाकिस्तानी सेना जुल्म ढा रही है। हाल ही में 18 बलूचों का अपहरण कर लिया गया था।


हम जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बलूचिस्तान का मामला अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने की गुजारिश करेंगे। - शबाना बलूच प्रधान, चंदेरू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed