फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Wild animal took away dogs in Ram Vihar

Bulandshahar News: राम विहार में कुत्तों को उठा ले गया जंगली जानवर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Wild animal took away dogs in Ram Vihar
राम विहार में गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला राम विहार में एक जंगली जानवर कई कुत्तों को उठा ले गया। इसका वीडियो क्षेत्र के लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही सोमवार को वन विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंची और छानबीन करते हुए बताया कि यह गीदड़ या फिर लकड़बग्गा हो सकता है। इसलिए क्षेत्रवासी सतर्क रहे। इसको पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
डीएफओ विनीता सिंह ने बताया कि नगर के राम विहार क्षेत्र में एक जंगली जानवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसका पता चलते ही सोमवार को क्षेत्र में विभाग की टीम पहुंची। जहां पर टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्रवासियों से जंगली जानवर के बारे जानकारी ली। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यह जंगली जानवर कई दिन से इस क्षेत्र में घूम रहा है और लगातार कुत्तों को निशान बना रहा है। अब तक यह जानवर कई कुत्तों को उठाकर ले गया है। इसका एक वीडियो एक मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। यदि ऐसा न होता तो शायद ही इस जंगली जानवर का पता चल पाता।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच के बाद पाया गया है यह जंगली जानवर गुलदार नहीं है, बल्कि गीदड़ या लकड़बग्घा जैसा लग रहा है। जो भी हो यह जंगली जानवर है और इससे बचाव के साथ सतर्क रहना जरूरी है। इसे पकड़ने के लिए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही क्षेत्र के लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed