फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Wife murdered after Diwali puja in suspicion

Bulandshahar News: शक में दिवाली पूजन के बाद पत्नी की कर दी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered after Diwali puja in suspicion
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा में दीपावली पूजन के बाद पति ने शराब के नशे में लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। इसे लेकर आए दिन उससे झगड़ा करता रहता था।
विज्ञापन

बेटे प्रांशू वर्मा ने पुलिस को बताया कि रात करीब आठ बजे दीपावली पूजन के बाद वह दोस्तों के साथ घूमने चला गया था। उसके पिता देवपाल घर पर शराब पी रहे थे। उनके साथ ताऊ सतीश भी मौजूद थे। ताऊ के भड़काने पर पिता ने अपनी लाइसेंसी राइफल से मां सुशीला के सीने में गोली मार दी। रात करीब नौ बजे उसे घटना की जानकारी हुई तो वह घर पहुंचा और मां को अस्पताल लेकर गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रांशु का कहना है कि ताऊ आए दिन उसके पिता को मां के खिलाफ भड़काता रहता था। पुलिस ने देवपाल और सतीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देवपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पति अपनी पत्नी पर शक करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर बात करना बना मौत का कारण
प्रांशु ने बताया कि उसकी मां फोन पर अपनी बहनों व अन्य परिजनों से बात करती थी। पिता इसी को लेकर शक करता था। पहले भी इसे लेकर परिवार में विवाद होता रहता था। कई बार पिता ने उसकी मां को मारने की धमकी भी दी थी। हर बार वह यही सोचता था कि शराब के नशे में पिता ऐसा कह रहा है।


पिता ने भी लगाया धमकी देने का आरोप
हत्यारोपी पर उसके पिता ने भी धमकी देने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद मृतका के घर पर सोमवार सुबह सन्नाटा पसरा हुआ था। घर पर ससुर एक चारपाई पर लेटे हुए थे। घटना से वह काफी व्यथित नजर आए। उनका कहना था कि बेटा देवपाल आए दिन बहु से झगड़ा करता था। वह उन्हें भी हत्या की धमकी दे चुका है।


हत्यारोपी देवपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed