फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Wife beaten up, triple talaq

Bulandshahar News: पत्नी की पिटाई कर दिया तीन तलाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Wife beaten up, triple talaq
बुलंदशहर। घर में घुसकर पत्नी और बच्चों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने एक महीने बाद एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने भविष्य में आरोपी से अपनी हत्या की आशंका भी व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज अंसारी रोड निवासी महिला शाजिया ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उसने बताया कि उसका निकाह मोहम्मद अमान निवासी मोहल्ला कैलाशपुरी के साथ हुआ था। लेकिन, आरोपी पति शराब व सूखे नशे का आदी है। आए दिन आरोपी पीड़िता व उसके बच्चों की पिटाई व उत्पीड़न करता था। इस कारण पीड़िता बीते करीब छह वर्ष से अपने मायके में ही आकर रह रही है।
विज्ञापन

गत चार मई को आरोपी पति पीड़िता के घर में घुस आया और पीड़िता के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी उसे भविष्य में हत्या की धमकी देकर चला गया। पीड़िता का आरोप है कि इस संबंध में उसने डायल 1090 पर शिकायत की। पांच मई को पुलिस को तहरीर देकर भी कार्रवाई की मांग की। लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने 18 व 23 मई को एसएसपी से भी गुहार लगाई। लेकिन, उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। हालांकि, अब एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed