{"_id":"6984ccd146bd0998f60e9fcf","slug":"wife-accused-of-trying-to-poison-man-with-the-help-of-her-lover-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-148176-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर जहर देने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर जहर देने की कोशिश का आरोप
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर उसे जान से मारने की कोशिश और ससुरालियों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि उसकी पत्नी चोरी-छिपे अपने प्रेमी से बात करती थी और विरोध करने पर उसे जहरीले लड्डू खिलाकर हत्या करने की कोशिश की गई।
हीरापुर निवासी जितेंद्र ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में कंचन निवासी खड़वाया शिकारपुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी अपने गांव के एक युवक संदीप के संपर्क में आ गई। जितेंद्र का आरोप है कि करीब तीन माह पहले उसकी पत्नी मायके से लड्डू लेकर आई थी, जिसे खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उपचार के जरिए उसकी जान बचाई। पीड़ित ने आशंका जताई कि उसे मारने के इरादे से लड्डुओं में कुछ मिलाया गया था। मामले में नया मोड़ तब आया जब जितेंद्र ने कमरे में छिपाकर मोबाइल कैमरा चालू कर दिया। रिकॉर्डिंग में पत्नी अपने प्रेमी से यह कहती पाई गई कि पति को हमारे बारे में पता चल गया है, अब मुझे यहां से ले जाओ वरना मैं जान दे दूंगी। आरोप है कि जब इसका विरोध करने पर पत्नी के भाइयों और साथियों ने पीड़ित के घर में घुसकर उसे लात-घूसों से पीटा, जान से मारने की धमकी दी और घर के सामान में आग लगा दी। पीड़ित ने एसएसपी को साक्ष्यों में पेन ड्राइव और कॉल रिकॉर्डिंग के साथ शिकायत दी थी। एसएसपी के आदेश के बावजूद थाना पुलिस ने इसे पारिवारिक मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। अब पीड़ित ने न्यायालय की शरण लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश के बाद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।