{"_id":"677422249d7b0a789104946c","slug":"when-there-was-an-obstacle-in-love-six-months-pregnant-wife-was-thrown-into-the-canal-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-127399-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रेम में बाधा बनी तो छह माह की गर्भवती पत्नी को नहर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रेम में बाधा बनी तो छह माह की गर्भवती पत्नी को नहर फेंका
विज्ञापन
ककोड़ चचूरा नहर में विवाहिता हिमांशी की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम, नहर पर जमा ग्रामीणों की भीड़
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर बकसवा निवासी 19 वर्षीय नवविवाहिता हिमांशी को उसके पति ने प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर चचूरा नहर में फेंक दिया। इस दौरान हिमांशी छह माह की गर्भवती थी। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। बाद में खुद थाने पहुंच कर पत्नी की गुमशुदगी दी।
पुलिस ने जांच की तो पति ही आरोपी निकला। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने नहर में धक्का देने की बात कुबूल की। एसडीआरएफ पीएससी फ्लड प्लाटून की टीम हिमांशी की तलाश कर रही है। वहीं, सीओ पूर्णिमा सिंह थाना ककोड़ में कैंप किए हुए हैं।
सोमवार को गांव हसनपुर बकसवा निवासी युवक विशाल ने ककोड़ थाने में तहरीर दी। इसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी हिमांशी सोमवार से लापता है। उसने अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी बरामदगी की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच की तो सामने आया कि विशाल को ही हिमांशी के साथ सोमवार को चचूरा नहर के पास घूमते हुए देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह जब विशाल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल किया।
विज्ञापन
उसने बताया कि वह छह माह की गर्भवती पत्नी हिमांशी को सोमवार शाम को अपने साथ चचूरा नहर पर लेकर आया था। यहां उसने फोटो खिंचने के बहाने नहर की पटरी पर उसे खड़ा किया और फिर धक्का दे दिया। तैरना न आने के कारण वह उसमें डूब गई। आरोपी के साथ वारदात में उसका एक साथी भी मौजूद था। मामले की जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह पुलिस ने चचूरा नहर पर सर्च अभियान शुरू किया।
बाद में एसडीआरएफ और पीएसी फ्लड प्लाटून को भी बुला लिया गया। एसडीआरएफ और पीएसी फ्लड प्लाटून टीम उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। हालांकि, मंगलवार देर शाम तक हिमांशी का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने आरोपी पति विशाल, उसके एक साथी और उसी के एक गांव निवासी युवती को भी हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि विशाल और गांव निवासी युवती का बीते काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते विशाल ने अब वारदात को अंजाम दिया है।
हो गया था बाल विवाह, प्रेमिका बना रही थी शादी का दबाव
मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सामने आया कि हिमांशी और विशाल की करीब तीन वर्ष पूर्व ही शादी हो चुकी थी। हिमांशी को एक डेढ़ वर्ष की बेटी भी है। शादी के दौरान दोनों पति-पत्नी ही नाबालिग थे, जबकि विशाल की प्रेमिका भी नाबालिग थी। अब प्रेमिका बालिग हो गई।
कुछ समय पूर्व ही वह 18 वर्ष की हुई है। इसके बाद वह अब विशाल पर साथ रहने का दबाव बना रही थी। इसी के चलते प्रेमिका, प्रेमी और उसके साथी ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, अधिकारी जांच पूरी होने पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हेैं।
पिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न का भी आरोप
हिमांशी के पिता रंजीत सिंह ने मंगलवार शाम को ककोड़ थाने पर तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि शादी में उन्होंने 12 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही पति, ससुराल वाले एक कार, पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इसको लेकर कई बार पंचायत हुई।
उन्होंने ससुराल वालों को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और उसका उत्पीड़न जारी रहा। इसी दौरान बेटी के पति के गांव निवासी एक युवती से प्रेम संबंध हो गए। इसको लेकर वह उनकी बेटी को रास्ते से हटाने की फिराक में लग गया। इस दौरान उसने उनकी बेटी की कई बार हत्या की कोशिश की।
नहर में बेटी को तलाश रही परिजनों की आंखें
बेटी की तलाश में मायके के लोगों के अलावा, बड़ी संख्या में मायके के गांव के ग्रामीणों की भीड़ नहर पर जुटी है। परिजनों की आंखें नहर पर लगी हुई हैं। मायके के लोग पल भर के लिए भी नहर से अलग नहीं हो रहे हैं। नहर पर मौजूद परिजन बस यही कह रहे हैं कि बेटी को उन्होंने खो दिया है।
अब उसका शव मिल जाए तो उन्हें कुछ सब्र आ जाए। वह अपनी लाडली के अंतिम दर्शन कर लें और अपने हाथों से उसका अंतिम संस्कार कर दें। वहीं, हादसे को मायके के लोगों में मातम छाया हुआ है।
Iहिमांशी की तलाश में नहर में टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उसे तलाश लिया जाएगा। पति समेत कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग के चलते ही हत्या का सामने आ रहा है। जल्द ही पूरे मामले का राजफाश कर दिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपीI