{"_id":"6552558be9a47188a1021279","slug":"when-the-accused-did-not-give-money-for-liquor-the-accused-killed-the-young-man-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-7062-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपियों ने कर दी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपियों ने कर दी युवक की हत्या
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर में रविवार देर शाम दीपावली पर्व पर युवक की चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने युवक से शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे, उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। इसके बाद हुए विवाद के चलते आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी वीरपाल ने तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा बंटी दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। बीते दिनों दीपावली मनाने के लिए वह गांव आया था। रविवार शाम करीब छह बजे गांव निवासी युवक अरविंद ने उनके भतीजे बंटी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। इसपर बंटी ने रुपये देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी अरविंद अपने घर चला गया। कुछ देर बाद आरोपी अपने साथ अंकित, विकास, अंशू, परविंद्र और संजीव को साथ लेकर आया। आरोपियों के हाथों में चाकू और लोहे की सरिया व रॉड थीं। आरोपियों ने बंटी को रास्ते में ही एक दुकान के सामने रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही आरोपियों ने चाकू व रॉड से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर होने पर अन्य लोगों को एकत्रित होते देख आरोपी मौके से भाग निकले। परिजन व ग्रामीण बंटी को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही तहरीर के आधार पर सभी छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
गांव में पसर गया सन्नाटा
बंटी की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। दीपावली पर्व के दौरान हुई हत्या से गांव में मातम पसर गया। त्योहार का हर्षोल्लास गम में तब्दील हो गया। इस दौरान गांव में दीपावली का त्योहार धूमधाम से नहीं मनाया गया।
विज्ञापन
मामले में तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी