फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   When dowry demand was not met, the married woman was held hostage and beaten

Bulandshahar News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
When dowry demand was not met, the married woman was held hostage and beaten
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को कई दिनों तक बंधक बनाकर पीटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुसरालियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खेकड़ा जनपद बागपत के गांव निवासी पिंकी ने बताया कि सात साल पहले उसकी शादी सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव जौखाबाद निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुरालिए अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। मायके के लोगों को बताने पर उन्होंने उसे सात तोले सोने के आभूषण दिए। मगर, उसके बाद भी ससुरालिए अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
विज्ञापन

दहेज की मांग को लेकर ससुरालियो ने उसे घर में ही बंधक बना लिया। कमरे में बंद कर उसे भूख प्यास रखा और उसके साथ मारपीट की। किसी तरह वह वहां से निकलकर भागी पड़ोसियों के फोन से अपने मायके के लोगों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मायके के लोगों ने उसे ससुरालियो से बचाया। निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति धर्मेंद्र, ससुर पप्पू, सास मुनेश, देवर जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वही नगर के दादरी गेट चौकी निवासी नरगिस ने भी पति रहीसुदीन, ससुर नजीर अहमद,सास आसमा, जेठ मुस्तकीम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed