फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Wheat will be procured at five new centers in the new season

Bulandshahar News: नए सीजन में पांच नए केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद के लिए जिले में पांच नए केंद्र बनाए गए हैं। जिसके चलते अब वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 115 केंद्रों पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया होगी। शिकारपुर तहसील में तीन और अनूपशहर व स्याना तहसील में एक-एक गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद की प्रक्रिया के दौरान किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए जिले में पांच नए केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों के लिए डीएम ने स्वीकृति देते हुए अधिकारियों को जीओ टैगिंग के निर्देश दिए हैं। शिकारपुर तहसील क्षेत्र में बी-पैक्स चित्सौन, बी-पैक्स सरावा और बी-पैक्स जलालपुर, अनूपशहर तहसील में जहांगीराबाद मंडी और स्याना तहसील में मंडी परिसर में गेहूं क्रय केंद्र को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

जिसके चलते अब जिले में गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या 115 पहुंच गई है। इनमें सबसे अधिक पीसीएफ के 94, भारतीय खाद्य निगम के 12, खाद्य विभाग के सात और मंडी समिति के दो क्रय केंद्र हैं। डीएम श्रुति ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नए केंद्रों की जीओ टैगिंग करें। साथ ही जिले के सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए आवश्यक इंतजाम शुरू किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed