{"_id":"605a26cd8ebc3ecabd524cfe","slug":"wheat-purchesing-center-bulandshahr-news-gbd2159671148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाईदार भी क्रय केंद्र पर बेच सकेंगे गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाईदार भी क्रय केंद्र पर बेच सकेंगे गेहूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाईदार भी क्रय केंद्र पर बेच सकेंगे गेहूं
बुलंदशहर। बटाई आदि पर खेती कर गेहूं की फसल कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे लोग भी अब क्रय केंद्र पर अपना गेहूं बेच सकेंगे। इसके लिए उन्हें विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। जनपद में एक अप्रैल से 100 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू होगी।
शासन के आदेश पर जनपद में गेहूं खरीद के लिए गत काफी दिनों से तैयारी चल रही हैं। अफसरों का दावा है कि गेहूं खरीद की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार गेहूं का लक्ष्य नहीं मिलने के कारण किसान कितना भी गेहूं बेच सकेंगे। इसके लिए उन्हें पंजीकरण करवाना होगा। वहीं, अब बटाईदार भी क्रय केंद्र पर अपना गेहूं बेच सकेंगे। इसके लिए उन्हें भी पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद वह 100 क्विंटल तक क्रय केंद्र पर अपना गेहूं बेच सकते हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेया-ए-करीम ने बताया कि जनपद में गेहूं खरीद के लिए लगभग तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। क्रय केंद्र स्थापित होने के साथ उन पर वारदाना आदि पहुंचाया जा रहा है। क्रय केंद्र पर गेहूं 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। इसके लिए किसान को पंजीकरण करवाना जरूरी होगा। बिना पंजीकरण किसी भी किसान का गेहूं नहीं खरीदा जाएगा। इस बार इलेक्ट्रानिक कांटे से गेहूं की तौल होगी। तौल के समय गेहूं बेचने वाले किसान का पॉश मशीन में अंगूठा भी लगाना होगा। गेहूं बेचने के बाद संबंधित किसान के खाते में उसके गेहूं की राशि संबंधित बैंक खाते में 72 घंटे के भीतर ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने जनपद के किसानों से क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने का आह्वान किया है।