फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   wheat purches date extend

किसानों को राहत : अब 22 जून तक होगी गेहूं खरीद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
wheat purches date extend
किसानों को राहत : अब 22 जून तक होगी गेहूं खरीद
विज्ञापन

बुलंदशहर। क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने अब गेहूं खरीद के लिए 22 जून तक का और समय दे दिया है। गेहूं उत्पादक किसानों ने शासन के इस आदेश का स्वागत किया है। वहीं, दूसरी ओर पूर्व के आदेश के तहत मंगलवार को गेहूं खरीद का आखिरी दिन था और क्रय केंद्रों पर किसानों की लाइन लगी थी।
जनपद में सरकारी गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हो गई थी। शासन ने क्रय केंद्रों पर 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद के लिए 15 जून तक का समय निर्धारित किया था। जिला प्रशासन ने जनपद में गेहूं खरीद के लिए 117 क्रय केंद्र बनाए। इस बार शासन से गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। हालांकि शुरूआत में क्रय केंद्रों पर गेहूं की कम आवक हुई, लेकिन अफसरों की सतर्कता के चलते धीरे-धीरे आवक बढ़ने लगी। मंगलवार गेहूं खरीद का आंकड़ा 140 लाख क्विंटल से अधिक हो गया है। वहीं, दूसरी ओर शासन के आदेश पर 15 जून को गेहूं खरीद बंद होने वाली थी। किसान भी क्रय केंद्रों पर कई-कई दिन से अपने गेहूं की तौल का इंतजार कर रहे थे। उन्हें चिंता यह थी कि कहीं ऐसा न हो कि उन्हें अपना गेहूं बिना तौल किए घर ले जाना पड़े। किसानों को शासन से गेहूं खरीद का समय भी बढ़ाए जाने की संभावना थी। दोपहर बाद शासन ने आदेश जारी किए गए अब गेहूं की खरीद 22 जून तक होगी। यह समाचार सुनते ही किसानाें के चेहरे खिल गए और उन्होंने शासन के इस आदेश का स्वागत किया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेया-ए-करीम ने शासन के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि अब जनपद में गेहूं की खरीद 22 जून तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों में गेहूं बेचने को लंबा इंतजार
सीन -1
खुर्जा स्थित क्रय केंद्र पर मंगलवार को गेहूं खरीद का आखिरी दिन होने के कारण 30 से अधिक किसान अपना गेहूं लेकर पहुंच गए थे। इनमें से आधे से अधिक ऐसे किसान थे जो पिछले 10 से 12 से अपना गेहूं लेकर क्रय केंद्र पर डटे थे और तौल का इंतजार कर रहे थे। किसानों का कहना था कि यदि खरीद की तिथि नहीं बढ़ी तो नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस - 2
गुलावठी अनाज मंडी स्थित क्रय केंद्र पर गेहूं की तौल रही थी। किसान इस इंतजार में थे कि उनका नंबर जल्दी आ जाए। यहां 12 से अधिक किसान अपना गेहूं लेकर पहुंचे थे। किसानों ने बताया कि वह गत शनिवार से गेहूं तौल का इंतजार कर रहे हैं, जबकि पंजीकरण करवाने वाले 50 से अधिक किसान अभी वेटिंग में हैं।
केस -3
ऊंचागांव स्थित क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि एक दिन में 350 क्विंटल गेहूं खरीदने का प्रावधान है। इतना ही गेहूं खरीद होने पर तौल बंद हो जाएगी। गेहूं लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि वह पिछले पांच से छह दिन से अपने गेहूं की तौल का इंतजार कर रहे हैं। अभी भी 25 से अधिक किसानों को इंतजार है।

केस - 4
डिबाई अनाज मंडी स्थित क्रय केंद्र पर कोई भी किसान मंगलवार को अपना गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। यहां पर केंद्र प्रभारी श्रमिकों की मदद से गेहूं का उठान करते मिले। केंद्र प्रभारी ने बताया कि क्रय केंद्र पर जितने भी किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करवाया था। उन सभी के गेहूं की तौल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed