फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   wheat purches

पहले दिन किसी भी केंद्र पर नहीं पहुंचा गेहूं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
wheat purches
पहले दिन किसी भी केंद्र पर नहीं पहुंचा गेहूं
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में गेहूं खरीद की तैयारी को लेकर विभागीय अधिकारियों के दावों की पोल खुल गई है। पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं नहीं पहुंचा। वहीं डिबाई में अभी तक गेहूं क्रय केंद्र नहीं खुला। विभागीय अफसरों के अनुसार हर साल शुरूआत में गेहूं नहीं पहुंचता है। 10 अप्रैल के आसपास ही क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ती है। हालांकि बाजार में गेहूं का रेट 2100 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। जबकि क्रय केंद्र पर समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल है। ऐसे में क्रय केंद्रों पर कम गेहूं पहुंचने की संभावना है।
डिबाई में दो बजे तक नहीं लगा क्रय केंद्र
डिबाई की अनाज मंडी स्थित लगने वाला क्रय केंद्र शुक्रवार दो बजे तक भी नहीं लगा। यहां पर न तो बारदाना मिला और नही गेहूं खरीद के लिए कांटा आदि सामान। खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि क्रय केंद्र शुक्रवार को लगाया जाना था। लेकिन तहसील में विधायक द्वारा बैठक बुलाई गई थी। इसके चलते क्रय केंद्र नहीं लग सका है। इससे पहले की तैयारी के संबंध में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

गुलावठी में गेहूं खरीद का इंतजार करते रहे संचालक
गुलावठी स्थित अनाज मंडी में दो क्रय केंद्र खुले मिले। यहां पर संचालक आदि कर्मचारी बैठे मिले। उन्होंने बताया कि आज गेहूं नहीं आया है। कुछ किसान अपना गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराने पहुंचे। यहां पर सभी सुविधाएं ठीक मिलीं। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि गेहूं आते ही उसकी खरीद शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्याना में पंजीकरण करवा रहे किसान
स्याना की अनाज मंडी में गेहूं खरीद के लिए बनाए गए क्रय केंद्र पर कर्मचारी आदि बैठे मिले। यहां पर गेहूं नहीं पहुंचा और लगभग सभी सुविधाएं भी मिली। विभागीय अधिकारी गुलवीर सिंह ने बताया कि अभी गेहूं नहीं पहुंचा है। इसका कारण यह है कि बाजार में इस समय गेहूं का रेट सरकारी रेट से ज्यादा है। गेहूं बेचने के लिए किसान अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।
शिकारपुर में भी लगा मिला क्रय केंद्र
शिकारपुर की अनाज मंडी में गेहूं क्रय केंद्र खुला मिला। यहां पर कर्मचारी आपस में बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अभी गेहूं नहीं पहुंचा है और किसानों के आने का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही किसान गेहूं लेकर आएंगे तो तौल शुरू करवा दी जाएगी।
एडीएम वित्त ने किया मंडी में क्रय केंद्र का निरीक्षण
गेहूं खरीद के नोडल अधिकारी एवं एडीएम वित्त विवेक मिश्र ने शुक्रवार को नगर की अनाज मंडी स्थित लगे गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी भी शामिल रहे। यहां पर लगे क्रय केंद्र के संचालकों को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए।
खुर्जा और सिकंदराबाद में भी नहीं शुरू हुई खरीद
सिकंदराबाद/खुर्जा। गेहूं खरीद के प्रथम दिन मंडी क्षेत्र में बनाए गए सभी क्रय केंद्र सूने नजर आए। किसी भी केंद्र पर किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचे। मंडी क्षेत्र में किसानों से गेहूं खरीदने के लिए अनाज मंडी, लोहार्ली, शेरपुर, गुलावठी रोड, मंडी श्यामनगर, काकोड़ शाहपुर बड़ौदा, बिलसुरी में केंद्र स्थापित किए गए हैं। मंडी निरीक्षक एवं कार्यवाहक सचिव भूपेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि प्रथम दिन किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं की गई।
नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
खुर्जा की नई मंडी में स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है, लेकिन गेहूं की आवक का इंतजार है। जीटी रोड स्थित नई मंडी परिसर में केंद्र प्रभारियों ने इसके लिए पूरी व्यवस्था कर ली है। किसानों द्वारा गेहूं को लाने का इंतजार है। केंद्र प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सुबह 9 बजे से ही क्रय केंद्र को शुरू कर दिया गया है। अभी तक किसी भी किसान द्वारा गेहूं को क्रय केंद्र तक नहीं लाया गया है।

डिबाई में जिस एजेंसी को क्रय केंद्र आवंटित किया गया है, उससे संपर्क कर पता किया जा रहा है कि अभी तक क्रय केंद्र किन कारणों के चलते नहीं लगा है। वहीं, पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं नहीं पहुंचा। जहां पर क्रय केंद्र लग गए हैं, वहां सभी सुविधाएं आदि के संबंध में पहले ही निर्देशित किया जा चुका है। - जेया-ए-करीम, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed