{"_id":"6505dbf8c9a35542e3005d26","slug":"whatsapp-hacked-and-deposited-rs-20-thousand-into-the-account-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-765-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: व्हाट्सएप हैक कर खाते में डलवाए 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: व्हाट्सएप हैक कर खाते में डलवाए 20 हजार
विज्ञापन
सिकंदराबाद। युवक का व्हाट्सएप हैक कर उसके दोस्त को व्हाट्सएप मेसेज भेजकर जालसाज ने अपने खाते में 20 हजार रुपये डलवा लिए। दोनों दोस्तों की आपस में हुई बातचीत के बाद मामले का खुलासा हुआ। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने खाताधारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला वैद्यवाडा निवासी अनुज ने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर उसके दोस्त के व्हाट्सएप से मेसेज आया। मेसेज में लिखा था कि वह कही पर फंस गया है। उसे 20 हजार रुपये की सख्त जरूरत है। उसके मोबाइल नंबर पर 20 हजार रुपये डाल दो। जल्द ही वह उसके रुपये वापस लौटा देगा। उसने दोस्त की मदद करने के लिए मोबाइल नंबर पर 20 हजार रुपये डाल दिए। जब उसने अपने दोस्त से फोन पर बात कर जानकारी की तो उसने बताया कि किसी ने उसका व्हाट्सएप नंबर हैक कर लिया है और उसके दोस्तों को मेसेज भेजकर रुपयों की मांग कर रहा है। जिसके बाद उसे उसके साथ ठगी का एहसास हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि खाता किसी भानू के नाम पर है। निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर खाताधारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।