{"_id":"5867e8a04f1c1b7b25eeb6d8","slug":"whatsapp-connected-up-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप से जुड़ा यूपी-100 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप से जुड़ा यूपी-100
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
whatsapp
विज्ञापन
जनपद में बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रशासन ने यूपी-100 सेवा के तहत एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। अब पीड़ित व्हाट्सएप पर भी मैसेज के अलावा ऑडियो-वीडियो भी भेज सकेंगे। बता दें कि दो सप्ताह पहले जनपद में यूपी-100 योजना का शुभारंभ किया गया है। लखनऊ से जुड़ने के बाद जनता को रिस्पांस भी मिल रहा है।
इस योजना के तहत पुलिस को 53 इनोवा एवं बोलेरो गाड़ियां दी गई हैं। इस योजना को जनता का बढ़िया रिस्पांस मिलने पर पुलिस की ओर से यूपी-100 के लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। यूपी पुलिस ट्विटर हैंडल पर यूपी-100 के लिए व्हाट्सएप नंबर 7570000100 जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी पीड़ित घटना के सबूत के तौर पर ऑडियो-वीडियो, फोटो भेज सकता है।
विज्ञापन