फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Whats-app now will prevent crime in trains GRP

अब व्हाट्स-एप से ट्रेनों में क्राइम रोकेगी जीआरपी

Wed, 16 Nov 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 16 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Whats-app now will prevent crime in trains GRP
ट्रेन

विज्ञापन

ट्रेन और स्टेशन पर अपराध और भ्रष्टाचार को रोकने में अब व्हाट्स-एप मदद करेगा। यात्री शिकायत फोटो, आडियो, वीडियो क्लिप या मैसेज से कर सकता है। व्हाट्स-एप पर मिलने वाली शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी। इसके लिए पुलिस महानिदेशक रेलवे उप्र के आदेश पर व्हाट्स-एप नंबर 9454404444 जारी हो गया है।

बुलंदशहर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने के एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक रेलवे उप्र के आदेश पर पूरे प्रदेश में राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा रेल, स्टेशन या रेलवे परिसर में अपराध व भ्रष्टाचार को रोकने के लिए व्हाट्स-एप नंबर बुधवार को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस नंबर पर ट्रेन में यात्री अथवा कोई भी व्यक्ति अपराध व भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत, फोटो, आडियो, वीडियो क्लिप और मैसेज भेज सकता है। यह नंबर राजकीय रेलवे पुलिस मुख्यालय पर 24 घंटे कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जारी व्हाट्स-एप नंबर 9454404444 की खास बात यह रहेगी कि इस पर अपराध व भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत, फोटो, आडियो, वीडियो क्लिप और मैसेज मिलते ही यह पता लग जाएगा कि शिकायत किस ट्रेन और किस स्टेशन आदि से की गई है।


शिकायत मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मुख्यालय से संबंधित थाना और चौकी में संपर्क कर अवगत करवाया जाएगा। यदि घटना स्टेशन या फिर परिसर की होगी तो वहां तुरंत पुलिस पहुंचेगी। घटना चल रही ट्रेन से संबंधित है तो उस क्षेत्र के थाने और चौकी इंचार्ज ट्रेन में चल रहे पुलिसकर्मियों से संपर्क कर त्वरित मौके पर भेजा जाएगा।

उन्होंने यात्रियों और अन्य लोगों से किसी भी तरह की शिकायत जारी किए गए व्हाट्स-एप नंबर पर करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed