फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Weighbridge operator arrested in fraud case

Bulandshahar News: धोखाधड़ी के मामले में धर्मकांटा ऑपरेटर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। डेयरी प्लांट में सवा दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में धर्म कांटा ऑपरेटर प्रेम कुमार को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। मामले में तीन आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हाईवे पर स्थित क्रीमी फूड लिमिटेड (मधुसूदन) के प्रबंधक लखन लाल शर्मा की ओर से 24 जनवरी को देहात थाना में तहरीर दी गई। उनकी ओर से दी शिकायत में बताया गया कि उनकी कंपनी में धमरावली गांव निवासी प्रेम कुमार शर्मा धर्मकांटे पर ऑपरेटर का कार्य करता था। उसका कार्य दूध की गाड़ियों और अन्य उत्पादों के वाहनों का वजन करना था।
विज्ञापन

24 जनवरी को उसने अपनी ड्यूटी के दौरान ज्योति डेयरी बुलंदशहर के टैंकर की धर्मकांटे पर तोल करने में डेयरी के कर्मियों सेे मिलीभगत करके धोखाधड़ी करते हुए दूध का वजन बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी में तैनात अन्य ऑपरेटर को प्रेम कुमार की भूमिका संदिग्ध लगी, तो उसने उक्त दुग्ध टैंकर का दोबारा उसी धर्मकांटे पर वजन कराया। तो गाड़ी में 18,705 किलोग्राम वजन पाया गया, जो निकाली गई पर्ची में लिखे वजन से करीब सात हजार किलोग्राम कम था। इसमें डेयरी संचालक, कैंटर चालक व धर्म कांटा ऑपरेटर ने मिलीभगत कर तीन महीने में सवा दो करोड़ रुपये नुकसान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed