फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Weather will change, forecast of rain with thunderstorms today and tomorrow

Bulandshahar News: बदलेगा मौसम, आज और कल गरज के साथ बारिश का अनुमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। घने कोहरे व शीतलहर के बीच अब मौसम में बदलाव होगा। बुधवार और बृहस्पतिवार को गरज के साथ बारिश की संभावना है। मंगलवार को घने कोहरे के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद कुछ समय के लिए धूप निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। अब बादल भी छाने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनाें से शीतलहर और कोहरा जारी है। मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता पांच मीटर के आसपास रही। इससे वाहनों की रफ्तार थम सी गई। करीब 10 बजे कोहरा हल्का हुआ। धूप निकली तो इससे भी राहत नहीं मिल पाई। शाम होते ही फिर कोहरे व शीतलहर ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 84 और हवा की गति 5 से 6 किमी प्रति घंटे के बीच रही।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि घने कोहरे और ठंड का असर जारी है। अब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। कोहरे के बीच हल्के बादल भी छा गए हैं। ऐसे में बुधवार व बृहस्पतिवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम बदलने के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। यदि बारिश होती है तो कोहरे से निजात मिलेगी। बारिश से गेहूं के साथ आलू, सरसों व सब्जी की फसलों को फायदा होगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed