फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Weather changes again, rain with strong winds expected

Bulandshahar News: मौसम का फिर बदला मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Weather changes again, rain with strong winds expected
शुक्रवार शाम को आई बारिश के बीच जाते स्कूटी सवार। संवाद
बुलंदशहर/बुगरासी/स्याना/अहार। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। शुक्रवार सुबह घने बादल छाए रहे, फिर दोपहर निकली धूप ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। शाम होते ही फिर बादल छा गए और झमाझम बारिश हुई। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

सुबह से ही बादल छाने के कारण किसान गेहूं की फसल काटने और और सुरक्षित करने में जुट गए। किसान संजय सिंह, सुरेश और महेश का कहना है कि इस समय मौसम का स्थिर रहना बेहद जरूरी होता है। फसल पकने के दौर में हल्की बारिश या तेज हवा भी भारी नुकसान कर सकती है। खेत में फसल गिरने से दाने कमजोर हो जाते हैं, जिससे उत्पादन के साथ गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है। ऐसे में हर किसान जल्द से जल्द फसल घर पहुंचाने की जुगत में लगा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान के बीच 32 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 41 फीसदी और हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष व मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि मौसम विभाग की ओर से तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। इस समय बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed