फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather

11 दिन में पांच डिग्री उछला पारा, गर्मी से लोग बेहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
weather
11 दिन में पांच डिग्री उछला पारा, गर्मी से लोग बेहाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। पिछले 11 दिन में तापमान करीब पांच डिग्री बढ़ गया है। एक अप्रैल को अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस था जो 11 अप्रैल को 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अप्रैल में इस तरह की गर्मी से सभी लोग बेहाल हैं। पिछले दो सालों में अप्रैल के शुरुआती दिनों में तापमान अधिकतम 36 से 38 डिग्री के बीच रहा।

बुलंदशहर में सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 42 और न्यूनतम दो डिग्री बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अद्रता 10 फीसदी दर्ज की गई तो हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रही। इस तापमान ने अभी तक के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। सूरज निकलने से पहले जो कुछ ठंडी हवाएं चल रही थी वह धूप की तपिश बढ़ने के साथ ही गर्म हवाओं के थपेड़ों में तब्दील होने लगी। सुबह 11 बजे से ही गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल के अनुसार कुछ हल्के बादल भी छा गए हैं, लेकिन गर्मी के तेवर बरकरार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 42 और न्यूनतम एक डिग्री कम होकर 25 डिग्री रहने की संभावना है। इस मौसम से बचाव भी जरूरी है।
विज्ञापन

पिछले दो सालों से इस बार अधिक चल रहा अप्रैल माह
वर्ष 2020
दिनांक- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
आठ अप्रैल- 36- 21 डिग्री सेल्सियस
नौ अप्रैल- 36- 20 डिग्री सेल्सियस
दस अप्रैल- 35-20 डिग्री सेल्सियस
11 अप्रैल- 35-20 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2021
दिनांक- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
आठ अप्रैल- 38- 18 डिग्री सेल्सियस
नौ अप्रैल- 38- 18 डिग्री सेल्सियस
दस अप्रैल- 38-18 डिग्री सेल्सियस
11 अप्रैल- 39-20 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2022
दिनांक- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
आठ अप्रैल- 42- 22 डिग्री सेल्सियस
नौ अप्रैल- 42- 25 डिग्री सेल्सियस
दस अप्रैल- 42-24 डिग्री सेल्सियस
11 अप्रैल- 43-26 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed