फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   weather

Bulandshahar News: पांच डिग्री पर शीतलहर में कांपे लोग, धूप से भी नहीं मिली राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले कई दिन से जारी शीतलहर बृहस्पतिवार को भी जारी रही। न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। धूप निकलने के बाद भी लोगों की कंपकंपी बंधी रही। तेज हवा से ठंड और बढ़ गई।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से कोहरा व पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते शीतलहर चल रही है। इससे कोहरा कम हो गया, लेकिन सुबह के समय चली शीतलहर का दौर शाम तक नहीं थमा। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 77 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि बृहस्पतिवार को सुबह के समय शीतलहर का प्रकोप सबसे ज्यादा दिखाई दिया। इससे कोहरा कम हो गया। धूप जरूर निकली लेकिन शाम को मौसम और ठंडा हो गया। अभी दो-तीन दिन में मौसम और बदेलगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed