{"_id":"570808504f1c1b4d73c810e9","slug":"water-problems-will-end-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा-बुलंदशहर में पीने का पानी मिलेगा भरपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा-बुलंदशहर में पीने का पानी मिलेगा भरपूर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के नगर विकास विभाग द्वारा बुलंदशहर और खुर्जा समेत प्रदेश के 19 शहरों के लिए तैयार 20 पेयजल परियोजनाओं को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा मंजूरी दे दी गई है। अब जल्द ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा।
चूंकि इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन अटल मिशन फॉर रिजूवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन (अमृत) के तहत किया जाना है। इसलिए इन पर आने वाली लागत केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेंगे। हालांकि लागत राशि के हिस्सेदारी का निर्धारण संबंधित शहरों की आबादी के आधार पर किया गया है।
इन परियोजनाओं पर कुल 21736.44 लाख रुपये खर्च होंगे। जिन 19 शहरों केलिए पेयजल की 20 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, उनमें से 4 शहर नगर निगम वाले हैं। इनमें वाराणसी, इलाहाबाद, गाजियाबाद के लिए एक-एक परियोजना स्वीकृत की गई है, जबकि मेरठ के लिए दो परियोजनाएं मंजूर की गई है।
विज्ञापन
अन्य 15 परियोजनाएं नगर पालिका परिषद वाले शहरों के लिए स्वीकृत हुई हैं।