फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Water level of Ganga has not reduced, people are not able to go to Khadar

Bulandshahar News: कम नहीं हुआ गंगा का जलस्तर, खादर में नहीं जा पा रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनूपशहर/अहार/नरौरा। बिजनौर बैराज से दो दिन पहले छोड़े गए पानी के बाद रविवार को जिले में गंगा का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर सोमवार को भी कम नहीं हुआ। जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में भी कोई नहीं जा पा रहा है। बढ़े जलस्तर पर अधिकारी नजर रखे हैं।
गंगा में बढ़ा जल स्तर अनूपशहर में अब भी आरती स्थल और घाटों को पारकर सड़क पर जमा है। इससे श्रद्धालुओं को घाट स्थित मंदिरों के दर्शन व पूजा के लिए पानी से होकर गुजरना मजबूरी बन गया है। सभी घाटाें की सीढ़ियां भी जलमग्न हो गईं। नगर पालिका परिषद ने सुरक्षित गंगा स्नान की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इस बढ़े जलस्तर का असर खादर क्षेत्र में भी दिखाई पड़ रहा है। इससे पशुपालकों को गंगा किनारे पशुओं को चराने की जगह पर पानी के आ जाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे फसलों को नुकसान होगा तथा जंगली जीव जंतु व वन्य जीवों के भी जंगल छोड़कर आबादी की ओर रुख करने से लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा होने की आशंका बनी है। अहार क्षेत्र में भी अवंतिका देवी मंदिर घाट से सट कर गंगा बह रही हैं। एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि गंगा के जलस्तर में हुई बढ़ोत्तरी से आबादी को फिलहाल किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। गंगा के जल स्तर पर प्रशासन पूरी तरह निगाह बनाए है। उन्होंने ग्रामीणों से खादर क्षेत्र में न जाने व पशुओं को न ले जाने को कहा है। साथ ही बाढ़ चौकी और लेखपाल को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दी के जलस्तर में पिछले तीन दिन से लगातार वृद्धि के साथ गत चौबीस घण्टे में जलस्तर में लगभग पचास हजार क्यूसेक पानी की वृद्धि दर्ज की गई है। बैराज पर जलस्तर लो फ्लड को पार कर मीडियम फ्लड की श्रेणी में पहुच गया है।


नरौरा बैराज के वरिष्ठ जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि बिजनौर गंगा बैराज से नदी में छोड़े गए अतिरिक्त पानी के कारण गंगा नदी का जलस्तर लो फ्लड की श्रेणी को पार कर मीडियम फ्लड की श्रेणी में पहुंच गया है। शनिवार की सायं को बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 118621 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। नदी की डाउन स्ट्रीम में 167780 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि बैराज पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात हैं। गंगा नदी से जुड़े जनपदों के प्रशासन के साथ ही बाढ़ नियंत्रण कक्ष को नदी के जलस्तर की जानकारी निरंतर प्रेषित की जा रही है। सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed