फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   water lavel increase

गंगा का बढ़ा जलस्तर, अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

नरौरा। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के कारण नरौरा गंगा बैराज पर नदी के जलस्तर में दो दिन से वृद्धि हो रही है। पिछले चौबीस घंटे में जल स्तर में चालीस हजार क्यूसेक की वृद्धि दर्ज की गई है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से प्रशासन अलर्ट हो गया है। सिंचाई विभाग हेड वर्क्स के एसडीओ जुल्फिकार खान ने बताया कि शनिवार को नरौरा बैराज पर कुल पानी की आवक 104201 क्यूसेक प्रति सेकेंड दर्ज की जा रही है। जबकि शुक्रवार की शाम तक पानी की आवक 65429 क्यूसेक प्रति सेकेंड हो रही थी। शनिवार को बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 89530 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जबकि बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7858 क्यूसेक व पीएलजीसी नहर में 6813 क्यूसेक पानी को छोड़ा जा रहा है। बैराज पर बने नियंत्रण कक्ष से गंगा नदी के जलस्तर पर निरंतर नजर रखने के साथ गंगा से सटे जनपदों के जिला प्रशासनों को इसकी सूचना निरंतर प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed