{"_id":"689387d99b4134d9b90777be","slug":"water-entered-the-population-in-anupshahr-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-138445-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अनूपशहर में आबादी में घुसा पानी, खादर के आठ गांवों की फसल भी चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अनूपशहर में आबादी में घुसा पानी, खादर के आठ गांवों की फसल भी चपेट में
विज्ञापन
अनूपशहर-अहार क्षेत्र में खादर को पार कर खेतों में पहुंचा गंगा का बढ़ा जलस्तर। संवाद
अहार/अनूपशहर/नरौरा। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा एक बार फिर उफान पर है। बुधवार को नदी का पानी खादर को पार कर आठ गांवों के खेतों तक पहुंच गया। अनूपशहर में जलस्तर आरती स्थल और घाटों को पार कर आबादी तक पहुंच गया है। नरौरा बैराज पर भी जलस्तर में इजाफा हुआ है। जलस्तर मीडियम फ्लड की श्रेणी में पहुंचा गया है। नदी से सटे गांवों के लोगों को गंगा किनारे स्वयं व पशुओं को लेकर न जाने की सलाह दी गई है। बृहस्पतिवार को जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।
गांव रूड बांगर, शेरपुर बांगर, हसनपुर, सिरोरा, बच्ची खेड़ा और तोरई समेत आठ गांवों में खेतों तक पानी पहुंच गया है। अहार में अवंतिका देवी घाट पर पानी बढ़ गया है। ऐसे में यहां पर श्रद्धालु स्नान नहीं कर पा रहे हैं। अनूपशहर में बढ़े गंगा के जलस्तर के चलते सभी घाट और आरती स्थल को पार कर पानी आबादी क्षेत्र में 50 फीट अंदर तक पहुंच गया। इसके बावजूद कई श्रद्धालु बढ़ते पानी के बीच मंदिर जा रहे हैं। किसान हरवीर व राकेश ने बताया कि अभी खादर के पास वाली गन्ने की फसल ही पानी की चपेट में आई है। जलस्तर लगातार धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।
सिंचाई विभाग ड्रेनेज के जेई उमेश कुमार और एक्सईएन अनुज तिवारी ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। बिजनौर बैराज से 3.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी बृहस्पतिवार सुबह तक अनूपशहर पहुंच जाएगा। इससे जलस्तर में और वृद्धि होगी।
विज्ञापन
नरौरा में सिंचाई विभाग के एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि बिजनौर बैराज से बुधवार की दोपहर में 3:28 लाख व हरिद्वार से 3.09 लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है। जो कि अगले 24 से 36 घंटे में नरौरा बैराज से पास होगा। इस दौरान बैराज पर जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा। बैराज के नियंत्रण कक्ष से बढ़ते जलस्तर की जानकारी संबंधित जनपदों के जिला प्रशासन को दी जा रही है।
तहसील में कंट्रोल रूम सक्रिय है। हेल्पलाइन नंबर 7535829932 भी जारी किया गया है। पांच बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। तहसील कर्मी और संबंधित लेखपालों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन 24 घंटे अलर्ट मोड पर है। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय लोग प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। स्थानीय लोग भी सतर्कता बरतें। - प्रियंका गोयल, एसडीएम अनूपशहर