फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   watar connection

अब पानी का कनेक्शन कराने के लिए देना होगा तीन गुना चार्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
watar connection
अब पानी का कनेक्शन कराने के लिए देना होगा तीन गुना चार्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। बढ़ती महंगाई के दौर में शहर के लोगों को एक और झटका लगा है। लंबे समय से पानी के कनेक्शन की दरें नहीं बढ़ने पर अब नगर पालिका ने पानी के कनेक्शन के लिए ली जाने वाली धनराशि को बढ़ाने की घोषणा की है। अब उपभोक्ताओं को नई दरों के मुताबिक पहले की अपेक्षा तीन गुना अधिक धनराशि कनेक्शन के लिए देनी होगी।
शहर में करीब 40 हजार घरों में नगर पालिका द्वारा पेयजल की सप्लाई की जा रही है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से विभिन्न स्थानों पर कुल 32 ट्यूबवेल लगाते हुए शुद्ध पेयजल सप्लाई देने की व्यवस्था है। पेयजल लाइन बिछाने के बाद नगर क्षेत्र के लोगों के घरों के लिए पेयजल कनेक्शन दिया गया था। अब करीब 40 हजार घरों में कनेक्शन हो चुके हैं और लोगों को पेयजल का लाभ मिल रहा है। हालांकि लगातार कालोनियों में नए मकान बनने के कारण अब पेयजल की क्षमता बढ़ाने के लिए भी नगर पालिका विचार कर रही है। इसके लिए करीब दस वर्षों से पेयजल कनेक्शन की धनराशि नहीं बढ़ाई गई थी। अब नगर पालिका ने इसे बढ़ाने की घोषणा कर दी है। नई प्रस्तावित दरों के मुताबिक तीन गुना तक बढ़ी दरों पर लोगों को पेयजल कनेक्शन मिल सकेगा। नगर पालिका ने इसमें तर्क दिया है कि पेयजल कनेक्शन के लिए प्रयोग की जानी वाली सामग्री की कीमत लगातार बढ़ रही है और पेयजल लाइन बिछाने के लिए जिन सड़कों को तोड़ा जाता है, उसकी कीमत में भी लगातार इजाफा हुआ है। जिसके चलते पेयजल कनेक्शन की दरों में वृद्धि पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

बोले लोग -
बढ़ती महंगाई में इससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। नगर पालिका के पास फंड की कमी नहीं है। जिसके चलते लोगों की मदद के लिए धनराशि नहीं बढ़ाई जानी चाहिए थी। - अनुपम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को पेयजल लेने के लिए भी अब हजारों रुपये खर्च करने होंगे। नगर पालिका ने लोगों के हित में यह कदम नहीं उठाया है। पेयजल कनेक्शन फ्री होने चाहिए। सीमा विस्तार न होने के कारण इससे नगर पालिका को अधिक आय नहीं होगी। - राखी देवी

पेयजल कनेक्शन की दरें -
विवरण पुरानी दरें नई दरें
जल संयोजन शुल्क 20 50
जमानत राशि (भवन स्वामी) 150 200
जमानत राशि (किराएदार) 300 400
फिटिंग सुपरविजन चार्ज 100 200
जल संयोजन फीस 100 150
स्टांप पेपर 100 100
संयोजन के नियमितिकरण समझौता शुल्क 250 500
रोड कटिंग चार्ज - (प्रति वर्ग मीटर)
इंटर लॉकिंग 60 1385
तारकोल रोड 120 1400
सीमेंट रोड 130 1710
पेयजल कनेक्शन के दौरान सामान के प्रयोग के साथ लेबर खर्च और सड़क उखाड़कर दोबारा लगाने का भी खर्च होता है। इसका खर्च उपभोक्ता से ही लिया जाता है। लंबे समय से इसकी दरें नहीं बढ़ी थी, जबकि विभिन्न प्रकार के सामान की कीमत आसमान छू रहीं हैं। इसलिए दरें बढ़ाई गई हैं। - मनोज रस्तोगी, ईओ, नगर पालिका बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed