{"_id":"664e26272313fb734307c79b","slug":"wanted-gangster-injured-in-police-encounter-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-116170-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गैंगस्टर में वांछित 25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गैंगस्टर में वांछित 25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश से बरामद बाइक। संवाद
बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध असलहा व एक बाइक बरामद हुई। जबकि, आरोपी का एक साथी मौके से भाग निकला। जिसकी तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के बाद जेल भेज दिया है।
एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि मंगलवार देर रात थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम को सूचना मिली कि अमरगढ़ की ओर से एक वांछित अपराधी आने वाला है। जिस पर टीम ने बुध पैठ कस्बा जहांगीराबाद के पास चेकिंग करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद अमरगढ़ की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। जिनको रुकने का इशारा किया गया तो आरोपी मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया तो कारौंजी मोड़ से पहले बनी गांव ककरई को जाने वाली पुलिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
जिस पर बदमाशों ने खुद को घिरता देख जान से मारने के इरादे से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश की शिनाख्त राजा निवासी गांव अनिवास थाना जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई। आरोपी के पास से अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। आरोपी अनूपशहर थाने में दर्ज गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। पूछताछ व उपचार के बाद आरोपी का चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।