फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   voting on 11 feb in bulandshaher

17 से नामांकन, वोटिंग 11 फरवरी को

Thu, 05 Jan 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 05 Jan 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
voting on 11 feb in bulandshaher
यूपी इलेक्शन
आचार संहिता लागू होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने विधान सभा चुनाव प्रक्रिया का शेडयूल जारी कर दिया है। 17 जनवरी से विधानसभा की साताें सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


नामांकन तहसील सदर के विभिन्न हॉल में 24 जनवरी तक होंगे। जिले में 11 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया बुलंदशहर की सातों विधानसभा सीटों पर प्रथम चरण में चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन


17 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी जो 24 जनवरी तक जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 25 जनवरी को होगी। 26 जनवरी को प्रत्याशी नाम वापस कर सकेंगे। 26 जनवरी को ही शाम तीन बजे तक चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 फरवरी को वोटिंग की जाएगी। समस्त सातों विधानसभा सीटों पर नामांकन प्रक्रिया सदर तहसील में पूरी कराई जाएगी। पोलिंग पार्टिया डीएवी कालेज के मैदान से पोलिंग बूथाें की ओर प्रस्थान करेंगी। चुनाव सामग्री का वितरण भी यहीं से पोलिंग पार्टियों को किया जाएगा।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन रोकने के लिए सचल टीमें और स्टेटिकल सर्विलांस टीम गठित कर दी गई हैं। 172 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। समाधान सुविधा और सुगम समेत 20 एप लांच किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed