फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Visit the home of submergence is not dropped, people nagging fear

गिरा न दिए जाएं डूब क्षेत्र के घर, लोगों को सता रहा डर

Mon, 12 Dec 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 12 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Visit the home of submergence is not dropped, people nagging fear
धमैड़ा अड्डे के लोग बीडीए ऑफिस में धरना प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : ब्यूरो

एनजीटी के आदेश पर काली नदी के डूब क्षेत्र में बनाए गए 180 आशियानों को प्रशासन गिराने की तैयारी कर रहा है। इनको अपने मकानों को गिराने के लिए 28 दिसंबर तक का समय दिया गया है। जिन मकानों का निर्माण अभी चल रहा है, उनको 15 दिसंबर तक गिराने का नोटिस भेजा गया है।

विज्ञापन


नोटिस मिलने के बाद से ही काली नदी से 200 मीटर की जद में आए मकान मालिकों में हड़कंप मचा है। बीडीए ने इनको पक्ष रखने के लिए 12 दिसंबर का समय दिया था। नाराज लोगों ने बीडीए ऑफिस पर जोरदार हंगामा किया, जिससे इनका पक्ष नहीं सुना जा सका।
विज्ञापन


बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने एनजीटी के निर्देश पर काली नदी के 200 मीटर के डूब क्षेत्र में हरित पट्टी विकसित करने के लिए वहां रहने वाले 180 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। 28 नवंबर को जारी नोटिसों में अपने आवास गिराने के लिए एक महीने का समय दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह में निर्माण न हटाने पर बीडीए की तरफ से इनको गिराने की चेतावनी दी थी। 12 दिसंबर को लोगों को अपना पक्ष रखने का समय दिया गया था। नोटिस के बाद इन मकानों में रहने वालों  लोगों को अपना आशियाना छिनने का डर सता रहा है। तब से वह आए दिन प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैं।

सोमवार को सैकड़ों लोगों ने प्राधिकरण दफ्तर पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोह है कि जब निर्माण अवैध था तो उनके नाम रजिस्ट्री क्यों की गईं? फर्जीवाड़ा करके उन्हें फंसाया गया और अब मकान गिराने की चेतावनी दी जा रही है।


विरोध करने वालों में मोहम्मद युसूफ, सलीम, आस मोहम्मद, मोहम्मद आलम, हसमत अली, सलमान मोहम्मद, अली मोहम्मद, सलमा, परवेज आलम आदि रहे।

एनजीटी के निर्देश पर नोटिस जारी किए गए हैं। कानून से बढ़कर कोई नहीं है। नोटिस जारी करने की कार्रवाई नियमानुसार की गई है। कोर्ट और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मणिकांत गुप्ता, एक्सईएन, बीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed