{"_id":"571bb8004f1c1b98788b48b9","slug":"visa-fee-hike-exporters-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीजा शुल्क में बढ़ोतरी निर्यातकों की आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीजा शुल्क में बढ़ोतरी निर्यातकों की आफत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
visa
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीजा शुल्क में बढ़ोतरी से निर्यातक संकट में आ गए हैं। अमेरिका की ओर से एच एन बी और एल वन वीजा की फीस में 4500 डॉलर का इजाफा किया गया है। शुल्क बढ़ोतरी से परेशानी की बात यह है कि सिकंदराबाद और खुर्जा के उद्यमियों को 4500 डालर अधिक चार्ज चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
बता दें कि औद्योगिक नगरी सिकंदराबाद और खुर्जा से व्यावसायिक आइटम अमेरिका समेत यूरोपीय देशों को एक्सपोर्ट किए जाते हैं। सिकंदराबाद से जरी आइट्स, इलैक्ट्रॉनिक आइटम, टाइल्स, केमिकल, गारमेंट्स, स्टील पाइप आदि अमेरिका को निर्यात किए जाते हैं।
विज्ञापन
खुर्जा से उच्च तकनीकी से निर्मित पॉटरी को बाहर भेजा जाता है। मिल्क प्रोडक्ट्स ( मिल्क पाउडर) की भी अमेरिका सप्लाई किया जाता है। कुल मिलाकर जनपद से सालाना एक हजार करोड़ का कारोबार बुलंदशहर और अमेरिका के व्यापारियोें के बीच होता है।
विज्ञापन
इसके लिए व्यावसायिक नीतियों के तहत एक्सपोर्ट करने वाले देश से वीजा जारी किया जाता है। इसी क्रम में अमेरिका भी वीजा जारी करता है।