फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Virendra Singh Birundi won the election of Branch Representative by 358 votes.

विरेंद्र सिंह बिरौंडी ने 358 मतों से जीता शाखा प्रतिनिधि का चुनाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Virendra Singh Birundi won the election of Branch Representative by 358 votes.
विरेंद्र सिंह बिरौंडी ने 358 मतों से जीता शाखा प्रतिनिधि का चुनाव
विज्ञापन

सिकंदराबाद। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की शाखा प्रतिनिधि का चुनाव विरेंद्र सिंह बिरौंडी ने 358 वोटों से जीत लिया। उन्होंने दो दशक से शाखा प्रतिनिधि रहे राजेंद्र सिंह को करारी शिकस्त दी। मतदान के दौरान तहसील परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा, अन्य थानों व रिजर्व पुलिस को भी तैनात किया गया था। वहीं जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी तहसील पहुंचकर मतदान स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जनपद में सहकारी ग्राम विकास बैंक की सात शाखाओं में से छह शाखाओं पर निर्विरोध प्रतिनिधि चुन लिए गए थे। सिकंदराबाद क्षेत्र में चुनाव में दो प्रत्याशियों के मैदान में होने के कारण मतदान कराया। बैंक शाखा प्रतिनिधि के लिए राजेंद्र सिंह चीती और वीरेंद्र सिंह बिरौंडी चुनावी मैदान में थे। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था। मंगलवार को तहसील सभागार में शाखा प्रतिनिधि पद के लिए मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी व तहसीलदार संजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा प्रतिनिधि के लिए मतदान मंगलवार को प्रात: 10 से 4 बजे तक हुआ। कुल 3629 मतदाताओं में से 1173 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान पश्चात मतगणना हुई और परिणाम घोषित कर दिया गया। बताया कि वीरेंद्र सिंह को 745 वोट मिले। वहीं राजेंद्र सिंह को 387 वोट प्राप्त हुए। वहीं 41 मत निरस्त हुए। बताया कि वीरेंद्र सिंह को 358 मतों से विजय घोषित करते हुए जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

जीत के बाद विरेंद्र सिंह को समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया।
सुबह से मतदाताओं की लग गई थी कतार
सिकंदराबाद। शाखा प्रतिनिधि के चुनाव के लिए वोट डालने के लिए सुबह से मतदाताओं की तहसील पर लाइन लग गई थी। बड़ी संख्या में मतदाता कतार में खड़े अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील परिसर में बनाई गई थी कोविड डेस्क
सिकंदराबाद। तहसील परिसर में कोविड डेस्क भी बनाई गई थी। मतदान से पूर्व मतदाताओं के तापमान की जांच की गई और कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी भी दी गई।
अधिकारी करते रहे मॉनिटरिंग
सिकंदराबाद। शाखा प्रतिनिधि चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिकारी मतदान की बराबर मॉनिटरिंग करते रहे। चुनाव अधिकारी तहसीलदार संजय कुमार के अलावा एसडीएम रविशंकर सिंह मतदान की बराबर निगरानी कर रहे थे। और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे थे। वहीं जिलाधिकारी और एसएसपी ने तहसील पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सुरक्षा की दृष्टि से तीन स्थानों पर की गई थी बैरिकेडिंग
सिकंदराबाद। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मतदान स्थल से पहले तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। हाईवे से तहसील को जाने वाले रास्ते पर बड़ी संख्या में तैनात पुलिस कर्मी चेकिंग के बाद ही मतदाताओं को आगे जाने दे रहे थे। उसके बाद सीओ ऑफिस से पहले बैरिकेडिंग पर चेकिंग की जा रही थी। तहसील परिसर में दाखिल होने से पहले गेट पर फिर से चेकिंग की जा रही थी। वोट डालने के लिए पहुंचे मतदाताओं को तीन बार चेकिंग से होकर गुजरना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed