फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Viral videos, Inspector suspended

वीडियो वायरल, दरोगा सस्पेंड

Sat, 14 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 14 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Viral videos, Inspector suspended
viral video - फोटो : अमर उजाला

चंदेरू गांव निवासी युवक ने झूठे केस में फंसाकर चौकी इंचार्ज पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने रिश्वत लेते समय दरोगा की वीडियो क्लिप बना ली। चौकी प्रभारी का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चंदेरू गांव निवासी असलम ने बताया कि उनके मकान में बीएसएनएल का टावर लगा हुआ है। टावर की आमदनी को लेकर बुधवार को बुलंदशहर में बीएसएनएल कार्यालय में भाई अकरम से विवाद हो गया था।
विज्ञापन


असलम ने बताया कि गांव के शादाब, अकरम आैर उसके ससुर अब्दुल रऊफ ने उसके साथ मारपीट की और उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी थी। मामले की शिकायत उसने कोतवाली नगर में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


असलम ने बताया कि शादाब और अकरम ने चौकी प्रभारी तफसील अहमद ने मिलकर उसके व गांव के अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली सिकंदराबाद में मारपीट, जान से मारने की कोशिश की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी।

असलम का आरोप है कि चौकी प्रभारी तफसील अहमद ने पहले उसे झूठे केस में फंसाया फिर मामला रफादफा करने के लिए 20 हजार रुपसे मांगे। उसने चौकी प्रभारी को बतौर रिश्वत 14 हजार रुपये दिए।


उसके बाद भी चौकी प्रभारी ने उसके और ग्राम प्रधान शमीम समेत अन्य सात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश  की रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए तफसील अहमद को सस्पेंड कर दिया है। असलम ने बताया कि रिश्वत लेते समय उसने मोबाइल से दरोगा की वीडियो क्लिप बना ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed