फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Viral video showing the misery of Goshala in Ilna

वायरल वीडियो खोल रहा इलना स्थित गोशाला की बदहाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Viral video showing the misery of Goshala in Ilna
वायरल वीडियो बता रहा इलना स्थित गोशाला की बदहाली
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में संचालित निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंश सुरक्षित नहीं है। आए दिन आश्रय स्थल पर गोवंश की मौत और अन्य अनियमितताएं लगातार सामने आ रही हैं। अब एक वायरल वीडियो गांव इलना स्थित गोशाला की बदहाली की पोल खोल रहा है। यह आश्रय स्थल कीचड़ में तब्दील है तो गोवंश के लिए बैठने तक के लिए जगह नहीं है। चारा आदि की भी व्यवस्था नहीं होने पर गोवंश बीमार होकर दम तोड़ने की कगार पर पहुंच रहे हैं।
गांव इलना जहांगीराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां पर गोवंश के संरक्षण के लिए निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल बना हुआ है। आश्रय स्थल की चारदीवारी भी हो रही है और गेट भी लगा हुआ है। गोवंश के लिए टीन शेड के अलावा चारे आदि के लिए प्रबंध है। भूसा के लिए भी अलग से एक कमरा बना हुआ है। यहां पर संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण आदि के लिए समय-समय पर शासन से मिलने वाली राशि भी उपलब्ध करवाई जाती है। लेकिन इस समय आश्रय का वायरल हो रहा वीडियो उसकी पोल खोलने का काम कर रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आश्रय स्थल पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील है और गोवंश को बैठने के लिए जगह नहीं मिल रही है। भूसा के लिए बना कमरा बंद है और गोवंश के चारे के लिए बनी खोर से चारा गायब है। गोवंश काफी कमजोर दिखाई पड़ रहे हैं। वायरल वीडियो में दो व्यक्ति आश्रय स्थल में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। यह दोनों व्यक्ति आश्रय स्थल पर एक अचेत अवस्था में पड़े गोवंश का मुआयना कर रहे हैं। कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो इस आश्रय स्थल की दुर्दशा बयां कर रहा है।
विज्ञापन

इस वायरल वीडियो की जांच करवाई जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके। यदि इस आश्रय स्थल पर अनियमितताएं बरती जा रही हैं तो संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही वहां की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करवाया जाएगा। - डॉ. लक्ष्मी नारायण, मुख्य पशु चिकित्सक/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed