फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   viral video of youth with illegal pistol in bulandshahr

Viral Video: 'जिसे जमाना आतंकवादी कहता है'… अवैध तमंचे के साथ युवक का वीडियो हुआ वायरल

Sun, 12 Oct 2025 02:49 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 12 Oct 2025 02:49 PM IST
सार

बुलंदशहर के थाना नरसैना क्षेत्र के गांव यूनूसपुर का रहने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक अवैध तमंचा के साथ खुद को आतंकवादी कहता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
viral video of youth with illegal pistol in bulandshahr
सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंलदशहर में सोशल मीडिया पर एक और विवादित वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक अवैध तमंचा लहराते हुए खुद को आतंकवादी कहता नजर आ रहा है। वीडियो में आप साफतौर पर डायलॉग सुन सकते हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि 'अगर तुम बदमाश हो तो क्या हुआ, हम भी वो हैं जिसे जमाना आतंकवादी कहता है।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहा युवक अमन पुत्र सिराज है, जो थाना नरसैना क्षेत्र के गांव यूनूसपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक ने हाथ में तमंचा लेकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में उसकी हरकतें चिंताजनक मानी जा रही हैं। स्थानीय लोगों और देशभक्त संगठनों ने इस वीडियो की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन


प्रदेश के कई हिस्सों में अवैध हथियारों के साथ वीडियो पहले भी सामने आए हैं, जिनमें युवक हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। प्रशासन लगातार ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed