फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Viral infection cases reached 454, while skin-related cases stood at 430.

Bulandshahar News: वायरल के 454 पहुंचे मरीज, त्वचा के रहे 430

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Viral infection cases reached 454, while skin-related cases stood at 430.
बुलंदशहर/खुर्जा देहात/नरसेना/अहमदगढ़। जिले में रविवार को 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। रविवार को बारिश के चलते आरोग्य मेले में करीब 2500 मरीजों ने पंंजीकरण करा प्राथमिक उपचार का लाभ लिया। आरोग्य मेले में सर्वाधिक वायरल बुखार से पीड़ित 454 तो त्वचा रोग के 430 मरीज शामिल रहे। शेष अन्य बीमारियों के मरीज रहे। इस दौरान नरसेना के दौलतपुर कलां पीएचसी पर सीएचओ ने और अहमदगढ़ पीएचसी में फार्मासिस्ट ने परामर्श दिया।
विज्ञापन

नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां स्थित पीएचसी पर सुबह 11 बजे करीब सीएचओ भगत सिंह मरीजों को परामर्श देते मिले। मरीज गोविंद सिंह ने बताया कि गले में दर्द होने पर दवा लेने आया हूं। सीएचओ भगत सिंह ने बताया कि बारिश के चलते मरीजों की संख्या कम रही। मरीजों को बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। वहीं, अहमदगढ़ पीएचसी पर फार्मासिस्ट संदीप शर्मा मरीजों को परामर्श देते मिले। मुकेश ने बताया कि बेटे को बुखार होने पर उसे दिखाकर दवा ली है। फार्मासिस्ट संदीप शर्मा ने बताया कि मेले में बुखार के 10, खांसी के तीन व आठ अन्य बीमारी के मरीज रहे। बुखार के मरीजों को जांच करवाने के बाद दवा का सेवन करने की सलाह दी। उधर,
विज्ञापन

खुर्जा देहात क्षेत्र के धरपा पीएचसी पर आरोग्य मेले में दोपहर एक बजे करीब डॉ. ललित कुमार परामर्श देते मिले। सोनू ने बताया कि बुखार होने पर विशेषज्ञ को दिखा दवा ली हैं। डॉ. ललित कुमार ने बताया कि बारिश के कारण मरीजों की संख्या कम रहीं। औसतन 25 से 30 की जगह केवल 14 मरीज ही पहुंचे। इसमें एलर्जी के चार, बुखार के तीन, एआरवी के लिए दो, खांसी के दो और शेष अन्य बीमारियों के मरीज रहे। वहीं, नगर के सरायधारी, शास्त्री नगर, बीसा कालोनी स्थित गिरधारी नगर नगरीय पीएचसी पर मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। उधर, अन्य पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में सभी जगह अधिकांश मरीज बुखार के रहे। इसके अलावा मेले में एलर्जी, सर्दी-जुकाम, खांसी, नेत्ररोग, हड्डी रोग समेत अन्य बीमारियों के मरीज भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन-इन बीमारियों के आए मरीज
बीमारी - मरीजों की संख्या
वायरल : 454
त्वचा रोग : 430
सर्दी-जुकाम, खांसी : 234
एआरवी : 116
हड्डी रोग : 124
नेत्र रोग : 128
पेट दर्द : 87
गर्भवती : 325
बच्चे : 95
सांस रोगी : 36
अन्य : 471
--
कोट
जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। बारिश के चलते मरीजों की संख्या कम रही। अधिकांश मरीज बुखार के रहे। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed