फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Villagers troubled by cattle protested

Bulandshahar News: बेसहारा गोवंशों से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
ऊंचागांव। क्षेत्र के गांवों में लगातार बढ़ रही निराश्रित गोवंशों की संख्या से ग्रामीण परेशान हैं। सोमवार को निराश्रित गोवंशों से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए गोवंश को पकड़ने की मांग की। क्षेत्र के गांव नरसेना, नरेंद्रपुर, सौंजनारानी में खेतों में घूम रहे निराश्रित गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब स्थिति यह हो गई है कि रात के अंधेरे में किसानों की फसलों को चरते हैं और दिन में बाजार की तरफ पहुंच जाते हैं। कस्बा ऊंचागांव में करीब दो दर्जन से अधिक गोवंश मार्ग को जाम कर देते हैं। इसके चलते राहगीरों का वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार बेसहारा गोवंशों की रोकथाम के लिए अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और समस्या के समाधान की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अजब सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, संजय सिंह, नेमपाल सिंह, नेपाल सिंह, हरि सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed