फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Villagers blocked the road by stopping the truck

Bulandshahar News: ग्रामीणों ने बीच मार्ग पर ट्रक रोककर लगाया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। अरनिया मंसूरपुर गांव में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह एक फैक्टरी में जा रहे ट्रक को बीच सड़क पर रोक दिया। फैक्टरियों में आने वाले मालवाहक वाहनों से खराब हो रही सड़क के विरोध में प्रदर्शन किया। वहीं हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने ग्रामीणों को शांत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान आनंद सिंह ने बताया कि खुर्जा जंक्शन औद्योगिक क्षेत्र परिसर बढ़ता हुआ अरनिया मंसूरपुर गांव तक पहुंच गया है। इसमें कुछ उद्यमियों ने गांव की जमीन खरीद ली थी और वहां अब औद्योगिक इकाई तैयार कर ली है, लेकिन यह इकाइयां अपने सुविधा के अलावा कुछ नहीं देख रहीं।
विज्ञापन


आरोप है कि जब से औद्योगिक इकाई बननी शुरू हुई हैं। तब से गांव के मार्ग पर दिन भर भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन रहता है। आलम यह है कि इन वाहनों से गांव की सड़क पूरी तरह टूट गई है। सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत निधि और ब्लॉक प्रमुख के सहयोग से एक साल पहले पक्की सड़क बनवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक, डंपर, कंटेनर और अन्य वाहनों के आने-जाने से सड़क टूटती जा रही है। फैक्टरी मालिक सड़क बनवाने या मरम्मत करने पर भी कोई विचार नहीं करते हैं। इसलिए वाहनों के प्रवेश के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रिंकू तोमर, विकास, सुनील, राजेश, अमर सिंह, कपिल, गुड्डू, मनीराम सैनी, रामपाल, कलुआ, कालीचरण मौजूद रहे।


वहीं ग्रामीणों ने मांग रखी कि यदि तीन दिन में फैक्टरी संचालक सड़क की मरम्मत में विचार नहीं करते हैं तो गांव में भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके लिए बैरिकेड लगा दिए जाएंगे। खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी का कहना है कि ग्राम प्रधान और फैक्टरी प्रबंधन के बीच वार्ता हो गई थी। वह आपसी सहमति से कुछ निर्णय लेंगे। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed