फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Villagers angry after fish found in Bulandshahr temple

यूपी: प्राचीन शिव मंदिर परिसर में मिली मछली, मस्जिद सामने होने से भड़का आक्रोश; मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स

Thu, 08 Oct 2026 08:57 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, बुलंदशहर
माई सिटी रिपोर्टर, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 08 Oct 2026 08:57 PM IST
सार

मंदिर के सामने मस्जिद होने के कारण ग्रामीण आशंका जताने लगे कि दूसरे धर्म के लोगों ने धार्मिक भावना का ठेस पहुंचाने के लिए घटना को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
Villagers angry after fish found in Bulandshahr temple
आक्रोशित ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित थाना क्षेत्र के सरभन्ना गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गुरुवार को अज्ञात ने मछली फेंक दी। मंदिर के सामने से मस्जिद होने के चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और वह दूसरे धर्म के लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। शांति व्यवस्था के लिए सीओ डिबाई व एसडीएम शिकारपुर भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

मंदिर के आस-पास नहीं कोई तालाब
सरभन्ना गांव निवासी देबू ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर में गुरुवार शाम को कुछ श्रद्धालु पूजा करने आए थे। उन्होंने देखा कि मंदिर परिसर में कोई जीव मृत पड़ा है। नजदीक जाकर देखा तो मछली थी, जबकि मंदिर के आस पास कोई तालाब भी नहीं है। जानकारी मिलते ही मंदिर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मछली को हटाकर मामला शांत करने की कोशिश
मंदिर के सामने मस्जिद होने के कारण ग्रामीण आशंका जताने लगे कि दूसरे धर्म के लोगों ने धार्मिक भावना का ठेस पहुंचाने के लिए घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर छतारी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया और मछली को वहां से हटा दिया गया। 

विज्ञापन

पुलिस का बयान
वहीं, डिबाई सीओ मधुप कुमार सिंह व शिकारपुर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय भी पहुंची, जिन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed