फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   viewer enjoyed star night

स्टार नाइट में झूमे दर्शक

Sat, 09 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 09 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
viewer enjoyed star night
नुमाइश - फोटो : अमर उजाला
नुमाइश स्थित रवींद्र नाट्यशाला में बृहस्पतिवार की रात ‘स्टार नाइट’ में गायकों ने फिल्मी और गैर फिल्मी गीतों पर समां बांध दिया। स्टार नाइट में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति का दर्शकों ने देर रात तक लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम सदर विवेक श्रीवास्तन ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सिंगर आशु आफताब ने ‘एक हसीना थी, एक दिवाना था’ गीत सुनाया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया।
विज्ञापन


आशु की ‘ऐसा कोई साथी हो, ऐसा कोई प्रेमी हो’ प्रस्तुति को भी सराहा गया। टीवी कार्यक्रम सारेगामापा में आवाज का जादू बिखेर चुके मुंबई के गायक ऋतिक दुआ ने ‘तेरे नाम से जी लूं, तेरे नाम से मर जाऊं’ गीत सुनाया तो पंडाल दर्शक झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन आइडल में आवाज का लोहा मनवा चुकी मुंबई की शायरा खान ने माइक संभाला तो दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया शायरा ने ‘तेरी गलिया... मुझको भा गई’ सुनाकर खूब तालिया बटोरी।

शायरा ने ‘धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना’ व ‘हो बेबी डॉल मै सोने दी’ व ‘आज की रात होना है क्या...’ व ‘दम मारो दम मिट जाए गम’ व ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ गीतों को सुनकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।


आशु आफताब ने ‘हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते’ और ‘गुलाबी आंखे जो तेरी देखी, शराबी ये दिल हो गया’ सुनाकर श्रोताओं का मनमोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदीप पंचाल ने किया। संयोजक शिवा पांडे, एसडीएम सदर आदि मौजूद रहे। स्टार नाइट के साथ नुमाइश में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed