फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Video of security guard taking money from canter driver goes viral

Bulandshahar News: कैंटर चालक से रुपये लेते सुरक्षागार्ड का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Video of security guard taking money from canter driver goes viral
सुरक्षा गार्ड के हाथ में रखे रुपये। स्त्रोत - वीडियो ग्रैब
बुलंदशहर। एआरटीओ प्रवर्तन के साथ तैनात सुरक्षा गार्ड का रविवार रात कैंटर चालक से रुपये लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो की नौ क्लिप हैं, जिसमें एक वीडियो में सुरक्षा गार्ड रुपये गिनता नजर आ रहा है। एक वीडियो में क्लीनर 15 हजार रुपये सुरक्षा गार्ड को देने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पानी की बोतलों से भरा ओवरलोड कैंटर चल रहा है। इसमें चालक एवं क्लीनर के साथ सुरक्षा गार्ड बैठा नजर आ रहा है। इन सभी के बीच रुपये के लेनदेन की बात हो रही है। वीडियो में गार्ड कुछ रुपये गिनता नजर आता है। वाहन क्लीनर का कहना है कि हरदोई से पानी की बोतल भरकर लाते समय भूड़ चौराहे के पास गाड़ी खराब हो गई तो उसे बाईपास पर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

सुबह गाड़ी सही कराने के बाद गुलावठी रोड पर जाते समय एआरटीओ की गाड़ी ने रोक लिया। आरोप है कि एआरटीओ की गाड़ी में बैठे चालक ने गाड़ी को सीज करने की धमकी दी और सुरक्षा गार्ड को बैठाकर भेज दिया। गाड़ी का कांटे पर वजन कराया तो ओवरलोड बताया। गाड़ी को सीज करने से बचाने के लिए सुरक्षा गार्ड से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने 20 से 25 हजार रुपये की मांग की। रुपये न होने पर अपने एक परिचित से ब्याज पर 15 हजार रुपये मंगवा कर पेट्रोल पंप से निकालकर दिए हैं। आरोप है कि क्लीनर की जेब में रखे 100 रुपये भी गार्ड ले गया। क्लीनर ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं हैं। वाहनों पर कार्रवाई करते रहते हैं। कभी-कभी लंबे रूट के वाहन संचालक जुर्माने की राशि को मौके पर दे देते हैं। संबंधित धनराशि कब और किस वाहन से ली गई, इसकी जांच कराएंगे। - राजीव बंसल, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed