{"_id":"6578b86b950d5e67c70d12a4","slug":"video-of-murder-accused-goes-viral-tells-about-love-affair-with-sister-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-8505-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हत्या के आरोपी की वीडियो वायरल, बहन से बताए प्रेम संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हत्या के आरोपी की वीडियो वायरल, बहन से बताए प्रेम संबंध
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के तरीनान मोहल्ला में सोमवार को चाकू गोदकर हुई युवक की हत्या के मामले में आरोपी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वह हत्या को स्वीकार कर रहा है। इससे हत्या का कारण रुपयों के लेनदेन के अलावा कुछ और ही निकलकर सामने आ रहा है। आरोपी युवक का कहना है कि वह मृतक की बहन से प्रेम करता था उसके परिजनों ने भी शादी के लिए हामी भर दी थी। लेकिन, बीते दिनों युवती की शादी कहीं और तय कर दी गई थी। इसी के चलते उसने समीर की हत्या की।
खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरीनान निवासी समीर की सोमवार को मोहल्ला निवासी युवक नवाब ने चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। लेकिन, मंगलवार को आरोपी की एक के बाद एक छह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें आरोपी नवाब का कहना है कि मृतक युवक से उसकी दोस्ती थी और उसकी बहन से प्रेम संबंध थे। इसी के चलते उसने युवक को कई बार रुपये दिए। उसको व्यापार शुरू करने के लिए कई बार रुपये दिए। वह केवल उसकी बहन से शादी करने के लिए रुपये देता था। आरोपी बता रहा है कि वह समीर और उसके परिवार पर करीब 20 लाख रुपए खर्च कर चुका है। आरोपी बता रहा है की वह पहले से शादीशुदा है, जिसे 17 वर्ष हो चुके हैं। लेकिन कोई संतान नहीं थी। वह समीर की बहन से दूसरा निकाह करना चाहता था। ताकि उसकी पिता बनने की इच्छा भी पूरी हो सके। मृतक युवक की बहन से प्रेम करता था। यह बात परिवार के सभी लोगों को पता था, लेकिन मृतक की मां ने अपनी बेटी का रिश्ता कहीं और कर दिया। कई बार मृतक की मां ने आरोपी नवाब को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। इसी बात से नवाब रंजिश रखने लगा था। जब उसको जानकारी मिली कि लड़की की शादी कहीं ओर हो जाएगी तो उसने युवक की हत्या की योजना बनाई। वीडियो में वह बता रहा है कि उसने रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या नहीं की है। केवल युवती का रिश्ता कहीं और तय होने पर उसने वारदात को अंजाम दिया है। साथ ही वह पुलिस से जल्द ही आत्मसमर्पण करने की भी बात कह रहा है।
--
मामले में नवाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर भी पुलिस टीम जांच कर रही है, लेकिन यह कितना सत्य है। इसको अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। आरोपी की तलाश की जा रही है। - श्लोक कुमार, एसएसपी