फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Video of eating chaat on invitation card of Pran Pratistha goes viral

Bulandshahar News: प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र पर चाट खाने का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Video of eating chaat on invitation card of Pran Pratistha goes viral
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


अहमदगढ। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक युवक राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र पर चाट खाता नजर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सनातन रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने युवक के खिलाफ अहमदगढ़ थाने में तहरीर दी है।


सनातन रक्षा वाहिनी के सदस्यता अभियान प्रभारी प्रशांत और पिंटू पंडित ने बताया कि 18 जनवरी को करीब सुबह 6:30 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल करने वाले युवक का नाम अरुण कुमार निवासी गांव उटरावली थाना अहमदगढ़ है। वायरल वीडियो में युवक प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र पर चाट खाता नजर आ रहा है, जिससे रामभक्तों और हिंदू समाज को ठेस पहुंची है और हिंदू समाज में रोष है। एसपी देहात ने बताया कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र पर चाट खाते युवक के वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। तत्काल प्रभाव से अहमगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के लिए अहमदगढ़ थाने की पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed