फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Video dog and cat eating from utensils kept in sweet shop in Bulandshahr goes viral

Video: मिठाई की दुकान में रखे बर्तनों में मुंह मार रहे कुत्ते-बिल्ली, वीडियो हुआ वायरल, टीम ने मारा छापा

Thu, 03 Jul 2025 06:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 03 Jul 2025 06:39 PM IST
सार

वीडियो वायरल होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने बृहस्पतिवार को दुकान पहुंचकर जांच की। टीम को मौके पर वीडियो के अनुसार इतनी गंदगी नहीं मिली। दुकान से दूध, खोया व लस्सी के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Video dog and cat eating from utensils kept in sweet shop in Bulandshahr goes viral
मिठाई की दुकान में रखे बर्तनों को जूठा करते कुत्ते-बिल्ली - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा के जीटी रोड स्थित झमझम रेस्तरां में कुत्ते व बिल्ली का बर्तनों को जूठा करने की वीडियो वायरल होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से छापा मारा गया। जहां से दूध, खोया व लस्सी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। साथ ही वीडियो के संबंध में दुकान मालिक को नोटिस दिया गया। 

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे थे, जिसमें रेस्तरां के अंदर रखे बर्तनों को कुत्ते-बिल्ली जूठा कर रहे हैं। बर्तन में रखे पदार्थ का खा रहे हैं। इस तरह की गंदगी व लापरवाही से बीमारी फैलने का खतरा रहता है। वीडियो की जांच की गई तो वह खुर्जा के जीटी रोड स्थित झमझम रेस्तरां व स्वीट्स का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में विभाग की एक टीम को बृहस्पतिवार को जांच के लिए भेजा गया। इसमें मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, राम मिलन राणा, संजीत कुमार ने छापेमारी की। मौके पर वीडियो के अनुसार इतनी गंदगी नहीं मिली। ऐसे में दुकान से दूध, खोया व लस्सी के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया। साथ ही सात दिन के अंदर वीडियो का स्पष्टीकरण देने का नोटिस दिया गया। नोटिस का जवाब नहीं देने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- शादीशुदा प्रेमिका ने मरवा डाला प्रेमी: 'जबरन बनाता था संबंध...' कत्ल वाली रात भी मिलने गया; पति-भाई संग ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed