फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Vegetables will be cultivated in 150 hectares in the district from seeds received on grant.

Bulandshahar News: अनुदान पर मिले बीज से जिले में होगी 150 हेक्टेयर में सब्जी की खेती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Vegetables will be cultivated in 150 hectares in the district from seeds received on grant.
बुलंदशहर। सब्जी की खेती को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल हुई है। जनपद में इसकी खेती करने वाले से किसानों को 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाएगा। जिले में पत्ता गोभी, फूल गोभी, मिर्च, टमाटर और शिमला मिर्च की खेती करने के लिए 150 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सब्जी खेती को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग की ओर से किसानों को अनुदान दिया जाएगा। निदेशालय से जिले का लक्ष्य निर्धारित होने के बाद अनुदान का लाभ लेने को किसानों को विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद योजना से लाभान्वित किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि जिले में पत्ता गोभी, फूल गोभी, मिर्च, टमाटर और शिमला मिर्च की खेती करने के लिए 150 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य के अनुसार ही किसानों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसानों को अनुदान पर इन सब्जी की फसलों के बीज पहले आओ पहले पाओ के उपलब्ध कराए जाएंगे। बताया कि किसानों को आवेदन के समय खतौनी, पास बुक, आधार कार्ड तथा किसान पंजीयन संख्या अपलोड करनी होगी। आवेदन की जांच के बाद किसानों को स्वीकृति पत्र दिया जाएगा। इसके बाद बीज क्रय व खेती करने पर अनुदान राशि खाते में ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए योजना के तहत चिन्हित किसानों की ओर से की गई सब्जी की खेती का स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा। कृषकों की ओर खेती करना प्रमाणित होने के बाद ही अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed